Salman Khan की फिल्म Tiger 3 जापान में रिलीज़ हो गई है. यह फिल्म साल 2023 में दीवाली के मौके पर भारत समेत अन्य देशों में रिलीज़ हुई थी. जापान में ये फिल्म 6 महीने बाद रिलीज़ हुई है. 'टाइगर 3' यशराज फिल्म्स की स्पाय यूनिवर्स का हिस्सा है. इसमें सलमान खान के साथ Katrina Kaif और Emraan Hashmi दिखे थे. 'टाइगर 3' ने देशभर से 282 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 464 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं अब फिल्म जापान में ठीक कलेक्शन कर रही है. हालांकि अभी भी यह शाहरुख खान की 'पठान' से पीछे है.
सलमान खान की 'टाइगर 3' जापान में भी नहीं दे पाई 'पठान' को मात
Salman Khan की फिल्म Tiger 3 जापान में रिलीज हो गई है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में करीब 80 लाख रुपए की कमाई की है. लेकिन फिर भी Pathaan को पीछे नहीं कर पाई.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक
“सलमान खान की 'टाइगर 3' ने जापान में पहले हफ्ते में करीब 80 लाख रुपए (JPY 15 million) कमाए हैं. उम्म्मीद है कि यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है. हालांकि ये कलेक्शन शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से बहुत कम है. ‘पठान’ ने पहले हफ्ते में 1.34 करोड़ रुपए (JPY 25 million) की कमाई की थी. वहीं फिल्म ने कुल 2.41 करोड़ रुपए (JPY 45 million) की कमाई थी. भारतीय फिल्मों के लिए जापान रेगुलर मार्केट कभी नहीं रहा है. कुछ फिल्मों ने ही वहां कमाई की है. इसमें पहले नंबर पर एस एस राजामौली की RRR है. इस फिल्म ने कुल 128 करोड़ रुपए (JPY 2.4 billion) की कमाई की है. राजामौली की RRR जापान के सिनेमाघरों में पिछले एक साल से चल रही है.”
सलमान आने वाले दिनों में 'सिकंदर' में दिखेंगे. इस फिल्म में उनके अपोजिट रश्मिका मंदन्ना होंगी. ‘सिकंदर’ को ए.आर. मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं. साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये सलमान, साजिद और मुरुगदास, तीनों के ही करियर की सबसे महंगी फिल्म है. इसे 400 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया जाना है. इस फिल्म की शूटिंग जुलाई के महीने में शुरू होने की खबरें हैं. ‘सिकंदर’ से सलमान और साजिद 10 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं. इसके पहले दोनों ने 'किक' में काम किया था. इसके अलावा सलमान, करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘द बुल’ में भी काम करने वाले हैं. फिलहाल उस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है. ‘द बुल’ को ‘शेरशाह’ फेम विष्णु वर्धन डायरेक्ट करने वाले हैं. उनके खाते में ‘टाइगर वर्सज़ 'पठान'’ भी है. मगर फिलहाल वो फिल्म दूर की कौड़ी लग रही है. उसे 2026 या 27 में रिलीज़़ किया जा सकता है.
वीडियो: 1000 करोड़ी फिल्म 'पठान' देने वाले सिद्धार्थ आनंद, 'पठान 2' क्यों नहीं डायरेक्ट करेंगे?








