The Lallantop

दारू पीकर दुखड़ा भुलाने वालों का दिन बना देगी मनोज बाजपेयी की ये नई फिल्म

कहानी की रंगत ऐसी कि लोटपोट हो जाएंगे. पूरी फिल्म यहां देखें.

Advertisement
post-main-image
फिल्म आउट के दृश्य में मनोज बाजपेयी.
अ वेडनसडे, बेबी, स्पेशल 26 और एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्मों के निर्देशक नीरज पांडे ने नई फिल्म बनाई है. नाम है आउच. इस शॉर्ट फिल्म को मुंबई में चल रहे मामी फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया है. फिर उसे ऑनलाइन रिलीज किया गया. इसमें मनोज बाजपेयी और पूजा चोपड़ा ने लीड रोल किए हैं. फिल्म में ये दो ही पात्र हैं. कहानी आपको नहीं बताएंगे क्योंकि इस फिल्म का मजा ही कहानी और प्रस्तुतिकरण में है. ये गारंटी है कि मजा आएगा. गुदगुदी होगी. डायरेक्टर नीरज पांडे की सभी फिल्मों में क्षणिक कॉमिक एलिमेंट रहे हैं और ये फिल्म उन्हीं में से एक लगती है. उन्होंने ही इसे लिखा भी है. मनोज बाजपेयी का अभिनय इस छोटी सी कहानी और घटना को पकड़कर रखता है. 'आउच' को प्रस्तुत किया है लार्जशॉर्टफिल्म्स ने जो शराब ब्रैंड रॉयल स्टैग की पहल है. इसके तहत शॉर्ट फिल्में बनाई जाती हैं. बीते दिनों इसी ब्रैंड ने '' जैसी फिल्म रिलीज की थी. ये शराब ब्रैंड है इस नाते फिल्मों के विषय भी वैसे रखे जाते हैं जो शौकीन लोगों का दिल बहलाएं या उन्हें नमकीन मनोरंजन दे. इन फिल्मों में शराब की बोतलें या पेग भी किसी न किसी रूप में दिखते ही हैं. 'आउच' में शराब का कोई सीन नहीं है लेकिन क्लाइमैक्स में मनोज बाजपेयी एक वाइन शोरूम के सामने खड़े दिखाए जाते हैं. ये भी तय लगता है कि फिल्म खत्म होने के बाद उनका कैरेक्टर जाकर इसी से अपना ग़म ग़लत करेगा. फिल्म यहां देखें: https://www.youtube.com/watch?v=deMCcGkJsjc Also Read: नई महाभारत मूवी: अदिति है 5 पतियों वाली द्रौपदी, नकुल-सहदेव हैं गे, युधिष्ठिर है जुआरी, भीम जिम फ्रीक यूट्यूब ने हटाई शिरीष कुंदेर की फिल्म कृति, नकल होने का आरोप गैंग्स ऑफ वासेपुर की मेकिंग से जुड़ी ये 24 बातें जानते हैं आप!

Advertisement
Advertisement