The Lallantop

ये हैं सबसे ज्यादा कमाई वाले 'चुटकुलेबाज'

आप जित्ती देर में 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' देखते हैं. उत्ती देर में 12 लाख रुपये कमा लेता है ये बंदा.

Advertisement
post-main-image
रसल पीटर
'अपने दोस्तों को हंसाओ. अनजान लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाओ. अजनबियों को हंसाने के लिए रुपये लो और लोगों को अपनी तरह बात करने दो, क्योंकि इससे जिंदगी में आएगा चटखारा.'
अमेरिका के कॉमेडियन जैरी साइनफेल्ड ने कॉमेडी की ये 4 स्टेज बताई हैं. हंसाने का हुनर कम ही लोगों के पास होता है. दुनिया में कुछ ऐसे ही जाबड़ कॉमेडियन हुए हैं, जिनकी कमाई करोड़ों में है और फैन्स लाखों में. मिलवाते हैं आपको दुनिया के 5 सबसे महंगे हंसोड़ों से. इस लिस्ट में दो भारतीय मूल के कॉमेडियन भी हैं.

1. जैरी साइनफेल्ड


जित्ती देर आप 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का पूरा शो देखते हैं. उत्ती देर में बंदा 12 लाख रुपये कमा लेते हैं. हाल ही में अमेरिकन ऑनलाइन कंपनी 'हुलु' से एक हजार करोड़ रुपये का करार किया है. फोर्ब्स की 2015 की दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई वाले कॉमेडियन्स की लिस्ट में जैरी पहले नंबर पर हैं. उनकी सालाना कमाई करीब 238 करोड़ रुपये है. जैरी की कमाई का एक बड़ा जरिया Comedians in Cars Getting Coffee शो भी है, जिसमें जैरी अपने फैन्स के साथ कार में सफर करते हुए बात करते हैं. हंसते, गुदगुदाते हैं. https://www.youtube.com/watch?v=xR1ckgXN8G0

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 


2. केविन हार्ट


हॉलीवुड में हिट पिच्चर हैं 'थिंक लाइक अ मैन टू', 'गेट हार्ड' और 'द वेडिंग रिंगर'. इस फिल्म में जिस बंदे ने एक्टिंग की, उसका नाम है केविन हार्ट. कमाई करीब 185 करोड़ रुपये सालाना. मतलब हमारे आपके सुपर बॉस से भी ज्यादा. केविन के ज्यादातर शो हाउसफुल रहते हैं. उन्होंने एक शो के लिए डेविड बैकहम के साथ रहते हुए उनकी नकल करने की कोशिश की. ये वी़डियो जमकर हिट हुआ था. हॉलीवुड फिल्म 'स्कैरी मूवी-3' में सीजे का रोल केविन ने ही किया था. केविन की पहली स्टैंडअप टीवी सीरीज 'अनडिक्लेयर्ड' भी खूब हिट हुई. https://www.youtube.com/watch?v=76n2Rtm3tsw

Advertisement

 


3. टैरी फेटर


'अमेरिकाज गॉट टैलेंट-2' के विनर. पपेट के साथ परफॉर्म करते हैं. एक एक्ट में तो इन्होंने 15 पपेट का इस्तेमाल करके लोगों को हंसाया था. टैरी ने लॉस वेगस के द मिराज होटल के साथ करार किया. बदले में मिले करीब 145 करोड़ रुपये. आज लोगों को हंसाकर करोड़ों कमाने वाले टैरी कभी 'फ्रीडम जैम' बैंड के सिंगर थे. सालों तक गाते रहे. किस्मत बदली साल 2007 में, जब वो अमेरिकास गॉट टैलेंट में हिस्सा लेने पहुंचे और जीते. https://www.youtube.com/watch?v=p2v5icAQM_E


 

Advertisement

4. जैफ डनहम


पपेट की मदद से लोट पोट करने का काम टैरी के अलावा जैफ भी करते हैं. हॉलीवुड प्लेनेट एक थीम रेस्त्रां है. इस रेस्त्रां में जैफ परफॉर्म करते हैं. कमाई होती है करीब 125 करोड़ रुपये सालाना. जैफ ने कई हिट टीवी शो में भी काम किया है. हॉलीवुड में एक धांसू कॉमेडियन हुए थे डॉन रिकल्स, अमेरिकन शकील समझ लीजिए इन्हें. मिनट पूरा होते ही बेइज्जती मार देते थे. जैफ को डॉन का बेहतर वर्जन कहते हैं. जैफ को स्लेट डॉट कॉम ने अमेरिका का फेवरेट कॉमेडियन कहा. https://www.youtube.com/watch?v=IL357BrwK7c


 


4(B). रसल पीटर्स


ये आया साडा इंडियन. मूल का ही सही, पर इंडो-कैनेडियन कॉमेडियन रसल पीटर्स फोर्ब्स की लिस्ट में चौथे सबसे महंगे कॉमेडियन हैं. कमाई के मामले में जैफ के साथ उनका टाई रहा. रसल पीटर्स की कमाई भी करीब 125 करोड़ रुपये है. रसल स्टैंडअप कॉमेडी के साथ जजिंग के भी किंग हो गए हैं. एनबीसी चैनल के शो 'लास्ट कॉमिक स्टैंडिंग' के साथ रसल का 19 मिलियन डॉलर का करार हुआ है. मतलब कमाई का एक बड़ा पार्ट जजिंग करके आता है. https://www.youtube.com/watch?v=7-pYccKBqU4


 


5. अजीज अंसारी


एनबीसी का शो है पार्क्स एंड रिक्रिएशन. इस शो में अजीज टॉम का रोल प्ले करते हैं. अजीज ने फनी पीपल, आई लव यू मैन, 30 मिनिट्स और लैस फिल्म में काम किया. वह तमिल मुस्लिम परिवार से हैं. उनका परिवार कोलंबिया शिफ्ट हो गया था. अजीज का जन्म भी कोलंबिया में हुआ. अंसारी ने एक किताब भी लिखी 'मॉडर्न रोमांस'. इसी साल ये किताब रिलीज हुई है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. अजीज की सालाना कमाई करीब 60 करोड़ रुपये हैं. https://www.youtube.com/watch?v=3oLuxhYO5cw


Advertisement