The Lallantop

दुनिया की सबसे धुआंधार थ्रिलर्स बनाने वाले डेविड फिंचर की नई फिल्म 'द किलर' आ रही है

ये वही फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने 'सेवन', 'फाइट क्लब' और 'गोन गर्ल' जैसी फिल्में बनाई हैं. 'द किलर' का ट्रेलर तगड़ा है.

Advertisement
post-main-image
'द किलर' के एक सीन में माइकल फासबेंडर.

Seven, Fight Club, Zodiac, Gone Girl, Panic Room. इन्हें दुनिया की सबसे शानदार थ्रिलर्स में गिना जाना जाता है. इन सब फिल्मों को एक ही आदमी ने बनाया है. David Fincher. डेविड की नई फिल्म आ रही है The Killer. इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इससे डेविड फिंचर अपने जड़ों की ओर वापस लौटे हैं. 'द किलर' का पहला ट्रेलर रिलीज़ किया गया है. जिस पर डेविड फिंचर की छाप नज़र आती है. ये कॉम्प्लीटमेंट भी है. और आलोचना भी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कॉम्प्लीटमेंट इसलिए क्योंकि फिंचर का सिनेमा अपने आप में एक जॉनर है. आलोचना इसलिए, क्योंकि इस क्राफ्ट में मास्टरी की वजह से डेविड बार-बार इस तरफ लौटते हैं. और पकड़े जाते हैं. ख़ैर, 'द किलर' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. इसमें एक किलर को ऐसा लगता है कि रियलिटी पर उसकी पकड़ कमज़ोर हो रही है. ऐसा क्यों हो रहा है? इससे बचने के लिए वो क्या कर रहा है? क्या इससे बचा सकता है? ये कुछ सवाल हैं, इन सवालों के जवाब उस किलर के पास नहीं हैं.

1) 'द किलर' की कहानी एक ऐसे अनाम शख्स की है, जो पैसे लेकर लोगों की हत्या करता है. इस काम में उनसे महारत हासिल है. अचानक एक मिशन के दौरान कुछ गड़बड़ हो जाती है. अब जिन लोगों ने उसे हायर किया था, वो उसे ढूंढ रहे हैं. इस तरह से वो एक इंटरनेशनल हत्याकांड का हिस्सा बन जाता है. एक तरफ वो प्रोफेशन पचड़े में है. दूसरी तरफ उसे ये लग रहा है कि अपने काम और असलियत पर उसकी पकड़ पहले जितनी नहीं रही. इस वजह से वो भावनात्मक और साइकोलॉजिकल दोनों स्तरों पर हिल जाता है.        

Advertisement

2) 'द किलर' के ट्रेलर में एक बात बार-बार दोहराई जाती है- Stick to your plan. यानी प्लान के मुताबिक चलो. किसी पर भरोसा मत करो. इंप्रोवाइज़ मत करो. हमदर्दी मत रखो. ऐसा लगता है ये उसकी सीख है. उस मिशन से, जो वो पूरा नहीं कर पाया. साथ में स्क्रीन पर एक के बाद एक होती हत्याएं नज़र आती हैं. कई सवाल खड़े होते हैं, जिनका जवाब हीं मिलता. नायक और दर्शक, दोनों को.  

the killer,
‘द किलर’ का पोस्टर. पोस्टर पर फिल्म के नाम में से I अक्षर गिरा हुआ है. उस पर खून के धब्बे भी हैं. जो उस किरदार के बारे में बताता है.

3) 'द किलर' एलेक्सिस नोलेंट उर्फ Matz नाम के फ्रेंच ग्रैफिक नॉवल राइटर के इसी नाम की नॉवल पर बेस्ड फिल्म है. इसे डेविड फिंचर ने एंड्रू केविन वॉकर के साथ मिलकर लिखा है. एंड्रू ने फिंचर की 'सेवन' का स्क्रीनप्ले लिखा था. इसके बाद दोनों ने 'फाइट क्लब' की स्क्रिप्ट पर भी साथ काम किया. मगर इस फिल्म के लिए एंड्रू केविन वॉकर को क्रेडिट प्लेट पर जगह नहीं दी गई. तब कुछ ऐसे नियम-कानून थे. हालांकि डेविड फिंचर ने उनके नाम पर फिल्म के तीन किरदारों के नाम लिखे और उन तीनों का नाम क्रेडिट प्लेट पर ऊपर नीचे डाल दिया.

4) फिल्म में किलर का रोल किया है माइकल फासबेंडर ने. माइकल '300', 'बैंड ऑफ ब्रदर्स', 'इनग्लोरियस बैस्टर्ड्स' और X-Men फ्रैंचाइज़ की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. 2015 में आई फिल्म 'जॉब्स' में उन्होंने स्टीव जॉब्स का रोल किया था. इसके लिए उन्हें ऑस्कर में बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला था. माइकल के अलावा पिक्चर में टिल्डा स्विंटन, आर्लिस हॉवर्ड, सोफी शारलॉट स्टार, चार्ल्स पार्नेल और साला बेकर जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है.

Advertisement

5) 'द किलर' को डेविड फिंचर ने डायरेक्ट किया है. डेविड ने अपने 30 साल लंबे करियर में मात्र 11 फिल्में डायरेक्ट की हैं. ये उनकी 12वीं फिल्म है. उनकी पिछली फिल्म 'मैंक' 2020 में आई थी. 'द किलर' 27 अक्टूबर को दुनिया के कुछ चुनिंदा थिएटर्स में रिलीज़ की जाएगी. 10 नवंबर से इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.  

वीडियो: दुनियादारी: Hollywood के एक्टर्स ने काम क्यों बंद किया, क्या बवाल होने वाला है?

Advertisement