The Lallantop

कृष्णा ने कपिल का शो छोड़ा, सुनील पाल ने ताना मारते हुए कहा- अब क्या करोगे सी ग्रेड फिल्में!

कृष्णा से कपिल शर्मा शो छोड़ने की वजह पूछी थी, जिसके जवाब में कृष्णा ने 'अग्रीमेंट इशू' का हवाला दिया था.

Advertisement
post-main-image
इंस्टाग्राम वीडियो के स्क्रीनग्रैब में सुनील पाल. दूसरी तरफ कपिल शर्मा शो में जग्गू के किरदार में कृष्णा अभिषेक और कपिल शर्मा.

The Kapil Sharma Show का नया सीज़न आ रहा है. 10 सितंबर को शो के चौथे सीज़न का पहला एपिसोड टीवी पर आना है. इस एपिसोड में अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'कठपुतली' प्रमोट करते नज़र आएंगे. हालांकि उनकी फिल्म 2 सितंबर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ हो जाएगी. मगर कपिल शर्मा इन दिनों दूसरी वजह से चर्चा में है. कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक इस शो से अलग हो गए हैं. वो कपिल के शो पर सपना, जग्गू और नकली धरम जैसे किरदार निभाते थे. बताया जा रहा है कि कृष्णा ने पैसों की वजह से ये छोड़ा है. इस बारे में कॉमेडियन सुनील पाल ने चुटकी लेते हुए एक वीडियो बनाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सुनील ने कृष्णा पर तंज कसते हुए कहा कि कपिल शर्मा छोड़कर वो क्या करेंगें! B और C ग्रेड फिल्में? इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में सुनील कहते हैं-

''द कपिल शर्मा शो से सुना है कि कृष्णा भाई अपने एग्ज़िट करने वाले हैं. क्यों करते हैं ऐसे सबलोग? कपिल शर्मा शो अच्छा चल रहा है. आपको अच्छा काम मिल रहा है. पैसे भी आपको बाहर से 100 गुना ज़्यादा मिल रहे हैं. क्या करोगे बाहर जाकर? वही छोटे-मोटे सीरियल? इधर-उधर की कुछ बी-सी ग्रेड की फिल्में? क्या हो जाता है इन लोगों को? कपिल शर्मा ने मंच दिया, नाम दिया, पैसा दिया. और लोग उसी को छोड़कर जाते हैं. क्या बिगाड़ लोगे उसका भैया? वो तो दिन पर दिन आगे बढ़ता जा रहा है. पैसा कमा रहा है. खूब नाम कमा रहा है. एनीवेज़, ऑल द बेस्ट. जाओ. बाहर जाओ. दिखाओ क्या कर सकते हो!''

Advertisement

कपिल शर्मा शो से अलग होने पर बात करते हुए कृष्णा अभिषेक ने कहा था-

''कुछ समय के लिए मैंने कपिल शर्मा टीम से छोटा सा ब्रेक लिया है. मुझे कपिल शर्मा से कोई निजी दिक्कत नहीं है. वो बड़े प्यारे इंसान हैं. अभी मुझे ये देखना है कि चीज़ें कैसे वर्क आउट होती हैं.''

पिछले दिनों पिंकविला ने कृष्णा से कपिल शर्मा शो छोड़ने की वजह पूछी थी, जिसके जवाब में कृष्णा ने 'अग्रीमेंट इशू' का हवाला दिया था. कुछ खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि कृष्णा ने ये शो पैसे की वजह से छोड़ा है. हालांकि इस पर अब तक कपिल शर्मा की तरफ से कोई स्पष्टिकरण नहीं आया है. कृष्णा से पहले अली असगर और उपासना सिंह भी कपिल शर्मा के शो से अलग हो चुके हैं.

Advertisement

'द कपिल शर्मा शो' का तीसरे सीज़न का आखिरी एपिसोड 5 जून को टीवी पर प्रसारित हुआ था. उसके बाद कपिल अपनी टीम के साथ कैनडा और यूएस टूर के लिए निकल गए थे. वापस आने के बाद कपिल ने अपना नया लुक शेयर करते हुए शो के नए सीज़न की घोषणा की थी. शो के नए सीज़न में कपिल शर्मा की टीम में कुछ नए लोग दिखेंगे. 'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुकी टीवी एक्टर सृष्टि रोडे के अलावा इश्तियाक खान, सिद्धार्थ सागर, गौरव दुबे जैसे कॉमेडियंस इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. 

वीडियो देखें: द कपिल शर्मा शो के नए सीज़न में कृष्णा और भारती इस वजह से नज़र नहीं आएंगे

Advertisement