The Lallantop

'गदर 2' का तांडव, आधी रात के शो भी हाउसफुल

कई स्मॉल टाउन थिएटर्स में 'गदर 2' के मिड नाइट शोज़ चल रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सनी देओल की गदर 2 ने अब तक 135.18 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक धागे में पिरोकर हम लाते हैं आपके लिए. आप इन सभी खबरों को नीचे पढ़ सकते हैं. चाहें तो हमारा स्पेशल सिनेमा शो भी देख सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# CBFC से मिले सर्टिफिकेट पर बोले अक्षय

सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को A सर्टिफिकेट दिया है. अब इसे लेकर पहली बार अक्षय कुमार ने बात की है. एक फैन इवेंट में अक्षय ने लोगों से पूछा कि उन्हें फिल्म कैसी लगी. उसके बाद बोले, ''कमाल की बात बताऊं, पहली एडल्ट फिल्म है जो टीनएजर्स के लिए बनी है. असल में इस फिल्म को सभी स्कूलों में दिखाया जाना चाहिए.''

Advertisement

# शाहरुख की 'जवान' का गाना 'चलेया' आ गया

शाहरुख खान, नयनतारा की फिल्म 'जवान' का दूसरा गाना 'चलेया' रिलीज़ हो गया है. जिसे अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है. 'जवान' का ये पहला रोमांटिक गाना है. जिसमें पहली बार नयनतारा और शाहरुख एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दे रहे हैं और लोगों को दोनों की केमेस्ट्री भा रही है. लोग अभी से ही इस गाने को साल का बेस्ट लव सॉन्ग कह रहे हैं.

# शाहिद कपूर ने छोड़ी अनीस बज़्मी की फिल्म

Advertisement

शाहिद कपूर, अनीस बज़्मी के साथ फिल्म करने वाले थे. जिसमें उनका डबल रोल होने वाला था. मगर बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिया है. अब अनीस इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म के लिए किसी नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं. हालांकि शाहिद ने ये फिल्म करने से क्यों मना किया फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है.

# शाहिद कपूर के दादा का रोल निभाएंगे धर्मेंद्र

शाहिद कपूर और कृति सेनन, अमित जोशी की बनाई फिल्म में नज़र आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लव स्टोरी में धर्मेंन्द्र, शाहिद कपूर के दादा का रोल निभाएंगे. इस अनटाइटल्ड फिल्म को इस साल दिसंबर में रिलीज़ किया जाएगा.

# धनुष की D51 में होगीं रश्मिका मंदन्ना

धनुष की अपकमिंग फिल्म D51 में रश्मिका मंदन्ना नज़र आएंगी. मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.  शेखर कम्मुला के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी.

# 'गदर 2' के मिड नाइट शोज़ में भयंकर भीड़

'गदर 2' जब से रिलीज़ हुई है कई सारे रिकॉर्ड्स टूट चुके हैं. कई स्मॉल टाउन थिएटर्स में 'गदर 2' के मिड नाइट शोज़ चल रहे हैं जो हाउसफुल जा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक 13 अगस्त को जयपुर के सिनेस्टार मल्टीप्लेक्स में रात 1 बजे से सुबह 5.30 बजे के सारे शोज़ हाउसफुल रहे. अहमदाबाद के गांधीनगर के कई थिएटर्स में 'गदर 2' की डिमांड की वजह से रात 12 और 2  बजे के शोज़ चलाए जा रहे हैं. सूरत में भी रात के शोज़ चल रहे हैं. साथ ही मध्यप्रदेश के कई सिंगल थिएटर्स में भी रात के शोज़ चल रहे हैं.
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 देखकर आए लोगों ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Advertisement