The Lallantop

'पुष्पा 2' के लिए अल्लू ने दोगुनी से ज़्यादा फीस ली?

अल्लू ने इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपए की डिमांड की थी.

Advertisement
post-main-image
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का टीज़र आया था जिसे खूब पसंद किया गया.

एंटरनेटमेंट की खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको नीचे मिल जाएगा. आज सिनेमा शो में जानिए सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' से अपडेट और 'राउडी राठौर' के सीक्वल से जुड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# सलमान ने बताया KBKJ के 'नईयो लगदा' के खिलाफ सब थे

'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान ने फिल्म के गाने 'नईयो लगदा' पर बात की. सलमान ने बताया कि टीम का कोई भी मेम्बर नहीं चाहता था कि फिल्म में ये गाना हो. लेकिन उन्होंने ने इसे फिल्म का हिस्सा बनाया. सलमान कहते हैं, "मेरी पिक्चर है, मैं गाना लाऊंगा, अगली पिक्चर में आप आके बोलोगे, आप इंटरफेयर करोगे वो भी मौका नहीं मिलेगा, तो चिल करो. क्योंकि हीरो को पसंद है, हीरोइन को पता ही नहीं और डायरेक्टर को पसंद है तो हमने वो गाना डाल दिया."

Advertisement

# KBKJ का ट्रेलर आया, लोग 'टाइगर वर्सेज़ पठान' के लिए डरने लगे

'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर को मिले-जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. मगर जब से ट्रेलर आया है लोग 'टाइगर वर्सेज़ पठान' को लेकर चिंतित हैं. दरअसल ट्रेलर में सलमान खान की एक्टिंग को देखकर लोग चिंता जता रहे हैं. ट्रेलर पर रिएक्शन देते हुए एक बंदे ने लिखा, 'इसकी एक्टिंग देखकर 'टाइगर वर्सेज़ पठान' के लिए अभी से डर लग रहा है. एक ने 'पठान' से शाहरुख और KBKJ से सलमान के लुक की फोटो शेयर कर लिखा, "विग आपको लंबे बाल दे सकता है लेकिन आपके चेहरे को चार्म नहीं दे सकता." एक ने ये भी कहा कि सलमान की ये फिल्म अजीत कुमार की फिल्म 'वीरम' की कॉपी है. एक ने लिखा, "सलमान इतने सीरियस एक्ट में भी स्माइल कैसे कर सकते हैं."

# प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' को हॉलीवुड टच दे रहे हैं मेकर्स

Advertisement

प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें बताया जा रहा है कि नागा चैतन्य की इस फिल्म में बढ़िया वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. वीडियो में वीएफएक्स के इस्तेमाल से विलेन 'राइडर्स' को तैयार किया गया है. जिसकी खूब तारीफ हो रही है. 'प्रोजेक्ट के' 12 जनवरी 2024 को रिलीज़ हो रही है.

#लोग बोले फेक बॉडी बनाई, सलमान ने शर्ट उतार दी

सलमान खान शर्टलेस पोज़ देने के लिए मशहूर हैं. 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भी उन्होंने अपनी शर्ट खोल दी. दरअसल सलमान उन लोगों को जवाब दे रहे थे जो सोशल मीडिया पर उनकी बॉडी को लेकर लगातार कमेंट कर रहे थे. लोगों ने सलमान की बॉडी को फेक बताया. उनके सिक्स पैक ऐब्स को वीएफएक्स बताया. इसी का जवाब देते हुए सलमान ने अपनी शर्ट का बटन खोल दिया. सलमान ने कहा, "तुमको लगता है वीएफएक्स है...लेकिन हमारा हमेशा चार और चार से छह में बदलता है." सलमान ने जैसे ही शर्ट का बटन खोला जनता लहालोट हो गई. वहां मौजूद लोग हूटिंग करने लगे. हालांकि इस वीडियो पर भी सलमान ट्रोल हो गए. लोगों ने कहा कि सलमान ने पूरी शर्ट नहीं उतारी. क्योंकि उनके ऐब्स हैं ही नहीं.

#'राउडी राठौर' में अक्षय की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे?

अक्षय कुमार की फिल्म 'राउडी राठौर' खूब चली. अब इसका सीक्वल बनने की बात हो रही है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार फिल्म में अक्षय कुमार नहीं बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे. रोहित शेट्टी की सीरीज़ 'इंडियन पुलिस फोर्स' के बाद सिद्धार्थ को 'राउडी राठौर 2' के लिए अप्रोच किया गया है. लेकिन अभी उन्होंने फिल्म के लिए हां नहीं कहा है.

# 'जवान' के गाने की शूटिंग करेंगे शाहरुख-नयनतारा

शाहरुख खान और नयनतारा मुंबई में 'जवान' के गाने की शूटिंग करेंगे. एटली की इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में हो रही है. यहीं पर नयनतारा और शाहरुख गाने को शूट करेंगे. मूवी में दीपिका पादुकोण भी एक गाने में होंगी. उसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है. 'जवान' 02 जून को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.

# 'पुष्पा 2' के लिए अल्लू ने दोगुनी से ज़्यादा फीस ली?

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का टीज़र आया. खूब पसंद किया गया. अब खबर है कि इस फिल्म के लिए अल्लू ने दोगुनी से ज़्यादा फीस ले ली है. द सिस्टा डेली वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू ने इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपए की डिमांड की थी. लेकिन बाद में 125 करोड़ रुपए पर बात पक्की हो गई. कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि अल्लू ने 85 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं. वहीं 'पुष्पा' वन के लिए अल्लू ने 45 करोड़ रुपए फीस ली थी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: अक्षय कुमार का वीडियो शेयर किया, शाहरुख खान और उनके फैन्स में तगड़ी बहस हो गई

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement