बॉलीवुड, हॉलीवुड और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
'टाइगर वर्सेज़ पठान' पर बडी़ खुशखबरी आई है
30 साल बाद शाहरुख-सलमान यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की बिग एक्शन फिल्म 'टाइगर वर्सेज़ पठान' में नज़र आएंगे.


#कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी जॉनी डेप की फिल्म
जॉनी डेप की फ्रेंच फिल्म जॉन डी बेरी (Jeanne du Barry) को कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया जाएगा. मेओविन (Maiwenn) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जॉनी ने राजा लुई का रोल निभाया है. कान फिल्म फेस्टिवल में इसे 16 मई को दिखाया जाएगा.
# जॉन सीना, इदरिस एल्बा की मूवी में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा, जॉन सीना और इदरिस एल्बा की अपकमिंग फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नज़र आएंगी. जॉन ने ट्वीट करके प्रियंका का फिल्म में स्वागत किया. प्रियंका ने भी उनके ट्वीट का जवाब देते हुए मेकर्स का शुक्रिया कहा. फिल्म किस बारे में होगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है.
#'टाइगर वर्सेज़ पठान' को डायरेक्ट करेंगे सिद्धार्थ आनंद
1995 में आई फिल्म 'करण अर्जुन' के बाद शाहरुख और सलमान खान फुल फ्लेज्ड रोल में एक साथ एक फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. 30 साल बाद दोनों सुपरस्टार यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की बिग एक्शन फिल्म 'टाइगर वर्सेज़ पठान' में नज़र आएंगे. जिसे डायरेक्टर करने की ज़िम्मेदारी होगी सिद्धार्थ आनंद के कंधों पर. सिद्धार्थ ने ही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' डायरेक्ट की है. 'टाइगर वर्सेज़ पठान' को अभी तक की बॉलीवुड की कुछ बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी तक शुरू होने की संभावना है और 2025 में इसे रिलीज़ किया जाएगा.
# 'आदिपुरुष' से हनुमान के किरदार का पोस्टर आउट
हनुमान जयंती के अवसर पर प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' से हनुमान का नया पोस्टर आया है. जिसमें एक्टर देवदत्त नागे नज़र आ रहे हैं. उनके पीछे प्रभास भी दिख रहे हैं. कुछ दिनों पहले आए 'आदिपुरुष' के पोस्टर को लेकर खूब बवाल हुआ था. एफआईआर भी दर्ज हो गई थी. बताया गया कि इस पोस्टर को देखकर हिंदू भावनाएं आहत हुई हैं. खैर, ये फिल्म 16 जून को रिलीज़ होगी.
5. सामंथा प्रभु की मूवी 'शाकुंतलम' का दूसरा ट्रेलर आया है
सामंथा प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' का दूसरा ट्रेलर आया है. जिसमें कमाल का वीएफएक्स दिख रहा है. गुणाशेखर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सामंथा, शंकुतला के रोल में दिखाई देंगी. ट्रेलर में एक्टर देव मोहन के वॉर सीक्वेंस भी दिख रहे हैं. फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# नए एक्टर्स से कॉम्पटिशन पर बोले सलमान, हम कड़ी टक्कर देंगे
सलमान खान इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे. इसी के अनाउंसमेंट इवेंट पर सलमान ने नए एक्टर्स पर बात की. जब उनसे पूछा गया कि आज की जनरेशन के एक्टर्स के बारे में वो क्या सोचते हैं तो सलमान ने मज़ाकिया अंदाज़ में बोला, ''वो सब बहुत मेहनती हैं. सभी बहुत फोकस्ड हैं. लेकिन हम पांच उन लोगों पर ऐसे गिवअप नहीं करने वाले. वो पांच कौन हैं? शाहरुख, आमिर, मैं, अक्षय और अजय.'' सलमान ने आगे कहा, ''हम उन्हें कड़ी टक्कर देंगे. उन्हें थका देंगे. हम लोगों की पिक्चर चलती है, हम पैसे बढ़ा देते हैं. वो उसके चक्कर में अपने पैसे बढ़ा लेते हैं. क्यूं भाई.''
# अजय देवगन की फिल्म 'भोला' की कमाई 55 करोड़ पार
अजय देवगन की फिल्म 'भोला' बढ़िया कमाई कर रही है. मूवी ने बुधवार को 3.3 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इंडिया में फिल्म ने 56.8 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं वर्ल्ड वाइड पिक्चर ने 72 करोड़ रुपए कमा लिए है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख, सलमान, ऋतिक के स्पाई यूनिवर्स में अब जूनियर एनटीआर की एंट्री भूचाल ला देगी






















