The Lallantop

मैडॉक फिल्म वाले एक धांसू हॉरर-फिल्म लेकर आ रहे हैं

मूवी के टीज़र में एक अजीब सा जीव जंगल से निकलकर शहर आता है और टीवी पर 'मुन्नी बदनाम हुई' गाना सुनने लगता है.

Advertisement
post-main-image
मैडॉक की इस नई फिल्म में 'द फैमिली मैन 2' वाले एक्टर नज़र आने वाले हैं.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Advertisement

1. 'द सैंडमैन' के दूसरे सीज़न की हुई अनाउंसमेंट

नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज़ 'द सैंडमैन' के दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट हो गई है. अनाउंसमेंट टीज़र में कई नए किरदार नज़र आ रहे हैं. इस सस्पेंस और एडवेंचर वाली सीरीज़ की रिलीज़ डेट अनाउंस की जाएगी.

Advertisement

2. कान में प्रीमियर हुई डॉनल्ड ट्रंप की बायोपिक

77वें कान फिल्म फेस्टिवल में यूएस के पूर्व प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप की बायोपिक 'द एपरेंटिस' को दिखाया गया. ईरानियन डायरेक्टर अली अब्बासी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आठ मिनट लंबा स्टैंडिंग ओवेशन मिला. हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर और ट्रंप के दोस्त डैन स्नायडर इस फिल्म की कहानी से बिल्कुल खुश नहीं हैं.

3. दिनेश-विजन की अगली फिल्म का नाम 'मुंजया'

Advertisement

मैडॉक फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म का नाम अनाउंस कर दिया है. दिनेश-विजन की इस पिक्चर का नाम है 'मुंजया'. जिसका पहला टीज़र आज आ गया है. टीज़र में एक अजीब सा जीव जंगल से निकलकर शहर आता है और टीवी पर 'मुन्नी बदनाम हुई' गाना सुनने लगता है. अभय वर्मा और शारवरी स्टारर ये फिल्म 07 जून को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

4. स्मिता पाटिल की 'मंथन' का कान में प्रीमियर

श्याम बेनेगेल की फिल्म 'मंथन' का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ. नसीरुद्दीन शाह और स्मिता पाटिल की इस फिल्म का प्रीमियर क्लासिक सेक्शन में किया गया. इस प्रीमियर पर प्रतीक बब्बर और रत्ना शाह पाठक भी मौजूद थे.

5. नितेश तिवारी वाली 'रामायण' की शूटिंग रोकी गई

नितेश तिवारी वाली 'रामायण' फिर से लीगल पचड़े में फंस गई है. जिसकी वजह से इसकी शूटिंग तक रोक दी गई है. दरअसल प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने एक पब्लिक नोटिस जारी किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म के इंटलैक्चुअल राइट्स उनके पास है. यानी फिल्म कैसे बनेगी, क्या कुछ किया जाएगा, इन सब का आइडिया मधु के साथ बनाया गया था. अब मधु ने फिल्म छोड़ दी है. जिसकी वजह से वो प्रोड्यूसर्स से कॉपी राइट क्लेम चाहते हैं. इसी वजह से 'रामायण' का वर्किंग टाइटल भी बदलकर 'गॉड पावर' रखा गया है. अब जब तक प्रोड्यूसर्स और मधु के बीच चीज़ें ठीक नहीं होती तब तक 'रामायण' की शूटिंग चालू नहीं हो सकेगी.

6. करण के प्रोडक्शन संग कोलैबरेट करेंगे टाइगर

टाइगर श्रॉफ एक बार फिर से करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा के साथ कोलैबरेट करने जा रहे हैं. वो धर्मा प्रोडक्शन की एक बिग बजट फिल्म में काम करेंगे. जिसकी अनाउंसमेंट जल्द की जाएगी. सबकुछ ठीक रहा तो 2025 के अंत में इस फिल्म को रिलीज़ किया जा सकता है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: Sanjay Leela Bhansali ने Shahrukh Khan की तारीफ में क्या कहा?

Advertisement