The Lallantop

'जवान' की ये खबर सुन शाहरुख फैन्स भांगड़ा करेंगे

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इस साल 02 जून को रिलीज़ होने के लिए शेड्यूल्ड है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे हैं.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# गलवान में भारत-चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर बनेगी फिल्म

'शूटआउट एट लोखंडवाला' फेम अपूर्व लाखिया गलवान में हुए भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई घटना पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. ये फिल्म शिव अरूर की किताब indias most fearless 3 पर बेस्ड होगी. फिलहाल फिल्म की कास्ट और शूटिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है.

Advertisement

#'डंकी' शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे शाहरुख, हुआ स्वागत

शाहरुख खान अपनी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे हुए हैं. शाहरुख खान 11 साल बाद कोई पिक्चर शूट करने कश्मीर गए हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि राजकुमार हिरानी यहां एक गाना शूट करने वाले हैं. मगर कुछ रिपोर्ट्स इसके उलट भी आ रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि शाहरुख कश्मीर में कोई रेगुलर सीन्स की शूटिंग के लिए नहीं गए हैं. बताया जा रहा है कि कश्मीर को जैसे हिंदी सिनेमा में इस्तेमाल किया जाता रहा है, 'डंकी' में इस लोकेशन को वैसे इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.  

# अगले हफ्ते से शुरू होगा शाहरुख की 'जवान' का प्रमोशन

Advertisement

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इस साल 02 जून को रिलीज़ होने के लिए शेड्यूल्ड है. एटली की इस फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर भी आ रही थी. लेकिन अब बताया जा रहा है कि इसे 02 जून को ही रिलीज़ किया जाएगा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'जवान' का प्रमोशन अगले हफ्ते से शुरू किया जाएगा. इसके ट्रेलर को मई के पहले हफ्ते और उसके बाद इसके गाने को भी रिलीज़ किया जाएगा.

#सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' 15 सितंबर को होगी रिलीज़

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' की रिलीज़ डेट आ गई है. ये एयरप्लेन हाई-जैक की कहानी होगी. इसे सागर आमेर और पुष्कर ओझा ने मिलकर डायरेक्ट किया है. पहले इसे 07 जुलाई को रिलीज़ किया जाना था. मगर अब इसे सितंबर 15 को रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म में दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी दिखाई देंगे.

# संजय दत्त और आकाश ठोसर वंदे मातरम में साथ दिखेंगे

संजय दत्त और सैराट मूवी फेम एक्टर आकाश ठोसर देशभक्ति फिल्म में साथ दिखाई देने वाले हैं. पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का नाम होगा वंदे मातरम. ये एक थ्रिलिंग ड्रामा फिल्म होगी. जो सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी. मूवी को शशांक राय डायरेक्ट करेंगे. जो इससे पहले कुबूल है, रिया के राम जैसे टीवी सीरीयल डायरेक्ट कर चुके हैं. मूवी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार है

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान डंकी की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे, रेगुलर सीन्स की शूटिंग नहीं होगी

Advertisement