The Lallantop

सबसे ज़्यादा फुटफॉल पाने वाली फिल्म बनी 'जवान'

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'जवान (Jawan)' ने नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. ये 2023 की अब तक की सबसे ज़्यादा फुटफॉल पाने वाली फिल्म बन गई है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की 'जवान' हिंदी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#मार्वल स्टूडियो की 'द मार्वल्स' का फाइनल ट्रेलर आया

मार्वल स्टूडियो की अगली फिल्म 'द मार्वल्स' का फाइनल ट्रेलर आ गया है. जिसमें मार्वल की पुरानी फिल्मों के क्लिप भी दिखाई दे रहे हैं. नए ट्रेलर में 'आयरनमैन', 'कैप्टन अमेरिका' जैसे किरदार दिख रहे हैं. मूवी 10 नवंबर को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.

Advertisement

# मशहूर सीरीज़ 'द बेयर' का तीसरा सीज़न आएगा

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज़ 'द बेयर' का तीसरा सीज़न आएगा. मेकर्स ने तीसरे सीज़न का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है. जल्द ही इससे जुड़ी बाकी डीटेल्स भी शेयर की जाएंगी.

# 'बैटल ऑफ द ब्रीद' से टाइगर श्रॉफ का लुक आया

Advertisement

टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है. तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि टाइगर एस. एस. स्टूडियोज़ की अगली फिल्म में दिखाई देंगे. जिसे फिलहाल 'बैटल ऑफ ब्रीद' के नाम से बुलाया जा रहा है. रिपोर्ट्स हैं कि ये एक हिस्टोरिकल फिक्शन फिल्म होगी. जिसमें टाइगर योद्धा का रोल प्ले करेंगे. जल्द ही इससे जुड़ी अपडेट्स सामने आएंगी.

#सिद्धार्थ की 'योद्धा' 15 मार्च 2024 को होगी रिलीज़

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' की किस्मत खराब है. फिल्म की रिलीज़ एक बार फिर से पोस्टपोन हो गई है. पहले इस मूवी को 08 दिसंबर को रिलीज़ किया जाना था मगर अब ये फिल्म अगले साल 15 मार्च को रिलीज़ होगी.

# एडवांस बुकिंग में 2023 की पांचवी बड़ी फिल्म बनी 'टाइगर 3'

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की तगड़ी एडवांस बुकिंग हो रही है. अभी फिल्म को रिलीज़ होने में पांच दिन बचे हैं. नेशनल चेन्स में मूवी की 85 हज़ार टिकटें बिक चुकी हैं. इन्हीं नंबर्स के साथ ये फिल्म साल 2023 की पांचवी सबसे ज़्यादा एडवांस बुकिंग पाने वाली फिल्म बन गई है.

#सबसे ज़्यादा फुटफॉल पाने वाली फिल्म बनी 'जवान'

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. ये 2023 की अब तक की सबसे ज़्यादा फुटफॉल पाने वाली फिल्म बन गई है. ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल के मुताबिक 'जवान' का लाइफटाइम फुटफॉल 3.92 करोड़ रहा है.

Advertisement