फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं.
शाहरुख की 'जवान' ट्रेलर तो नहीं आया लेकिन मीम की बाढ़ ज़रूर आ गई
सोशल मीडिया पर जनता लगातार मीम शेयर करके 'जवान' के मेकर्स पर ट्रेलर और फिल्म को लेकर अपडेट मांग रही है.
.webp?width=360)

# 'जवान' ट्रेलर से पहले सोशल मीडिया पर छाए मीम्स
शाहरुख खान की 'जवान' के ट्रेलर को लेकर कन्फ्यूज़न बना हुआ है. कहा गया कि इसका ट्रेलर 28 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा. मगर दिन चढ़ते-चढ़ते ये भी खबर आई कि हो सकता है मेकर्स इसे 28 को रिलीज़ ना करें. इन सभी के बीच सोशल मीडिया पर जनता लगातार मीम शेयर करके 'जवान' के मेकर्स पर ट्रेलर और फिल्म को लेकर अपडेट मांग रही है. कुछ 'गैग्स ऑफ वासेपुर' का सीन शेयर करके कह रहे हैं कि जनता इसकी तरह रेड चिलीज़ के ऑफिस जाएगी और ट्रेलर के बारे में पूछेगी. एक यूज़र ने 'जवान' का ट्रेलर कब आएगा के सवाल पर ट्वीट किया, ''मेकर्स 07 सितंबर को पोस्ट क्रेडिट सीन के बाद ट्रेलर रिलीज़ करेंगे.'' एक ने लिखा, ''डंकी फिल्म के क्रेडिट सीन में 'जवान' का ट्रेलर रिलीज़ करेंगे.'' एक ने रेड चिलीज़ को टैग करके लिखा, ''बस करो यार, ट्रेलर या गाना नहीं देना तो ये सब बकवास मत शेयर करो. बाल पक रहे हैं ये सब देखकर.'' वैसे इस खबर के लिखे जाने तक 'जवान' का ट्रेलर नहीं आया है.
# 'सलार' का ट्रेलर शाहरुख की 'जवान' से होगा अटैच
प्रभास की फिल्म 'सलार' और विक्की कौशल की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' भी सितंबर में रिलीज़ की जानी है. रिपोर्ट्स हैं कि इन दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर शाहरुख की फिल्म 'जवान' से अटैच होंगे.
# ''विक्की को मिलना चाहिए था बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड''
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'सरदार उधम सिंह' को पांच अवॉर्ड्स मिले. मगर डायरेक्टर शूजीत सरकार को इस बात का अफसोस है कि विक्की कौशल को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नहीं मिला. मिड डे को दिए इंटरव्यू में शूजीत ने कहा, ''नो डाउट विक्की इसके हकदार थे. जिस तरह वह सरदार उधम सिंह में तब्दील हुए वो सराहनीय है.''
#'देवरा' के VFX 150 करोड़ रुपए में बनेंगे
जूनियर एनटीआर 'देवरा' को लेकर अपडेट आया है. कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के बजट का 33 परसेंट मेकर्स इसके वीएफएक्स पर खर्चने वाले हैं. कोरताला सिवा के डायरेक्शन में बनने जा रही इस फिल्म में कई हाई-ओक्टेन एक्शन सीन्स को शूट किया जाएगा.
#फिल्म 'यारियां 2' को बैन करने की डिमांड
दिव्या खोसला की फिल्म 'यारियां 2' का गाना 'सौरे घर' रिलीज़ हुआ है. जिसके बाद सिख कम्युनिटी ने फिल्म को बैन करने की मांग की है. सिख कम्युनिटी को इस बात से आपत्ति है कि गाने में मिज़ान जाफरी को कृपाण के साथ गलत तरीके से दिखाया गया है. अब लोग मांग कर रहे हैं कि इस सीन को फिल्म और गाने से हटाया जाए.
# अनिल ने 'गदर 2' के कलेक्शन पर की बात
अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. जब उनसे इस पर बात की गई तो बोले, ''देखिए मैं ये सब नंबर्स पर नहीं जाता. 'पठान' ने अपनी जगह अच्छा किया. 'केजीएफ' ने भी अच्छा किया और गदर बहुत ही अच्छा कर रही है. ये पब्लिक की फिल्म है. अनिल ने ये भी कहा कि ये जो भी नंबर्स हैं वो रियल हैं कुछ भी फेक नहीं है.''
वीडियो: सिनेमा अड्डा: सलमान खान, बिग बॉस और विशाल शेखर के नेहा भसीन ने मजेदार किस्से सुनाए






















