सिनेमा से जुड़ी छोटी बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पर पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरे.
# 2023 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'द सुपरमारियो...'
शाहरुख-अक्षय के फैन भिड़े, गाली-गलौच पर उतर आए
अक्षय कुमार और शाहरुख खान के फैन्स ट्विटर पर झगड़ पड़े. इस बार अक्षय के एक वीडियो पर ये झगड़ा शुरू हुआ.
.webp?width=360)

एनिमेटेड फिल्म 'द सुपरमारियो ब्रोस मूवी' 10 दिनों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दस दिनों में 377 मिलियन डॉलर यानी करीब 3,087 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म ने 'फ्रोज़न 2' और 'मिनियन्स' जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मूवी इंडिया में 07 अप्रैल को रिलीज़ हुई है.
#'जवान' के लिए दीपिका के साथ गाने की शूटिंग कर रहे शाहरुख
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में दीपिका पादुकोण का कैमियो बताया जा रहा है. एक गाने में दीपिका, शाहरुख के साथ दिखाई देंगी. इसी गाने की शूटिंग इन दिनों मुंबई में हो रही है. जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं. फोटो में शाहरुख के साथ कोरियोग्राफर फराह खान भी दिख रही हैं.
# सिवा कार्तिकेयन की फिल्म दिवाली पर, 'इंडियन 2' पोंगल पर रिलीज़
सिवा कार्तिकेयन की साईंस-फिक्शन एडवेंचर फिल्म 'अयालान' इस साल रिलीज़ होगी. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी इस फिल्म को दिवाली पर रिलीज़ किया जाएगा. वहीं कमल हासन की मच अवेटेड फिल्म 'इंडियन 2' अगले साल पोंगल पर रिलीज़ की जाएगी. हालांकि अभी तक दोनों ही फिल्मों की रिलीज़ डेट ऑफिशियली अनाउंस नहीं हुई है.
# कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच सब कुछ ठीक हो गया?
साल 2021 में करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना 2' अनाउंस की थी. लेकिन बाद में करण ने अनाउंस किया कि प्रोफेशनल वजहों से फिल्म की री-कास्टिंग की जाएगी. इस घटना के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में बात चली कि करण और कार्तिक के बीच मनमुटाव हो गया है. अब रिसेंटली दोनों को फिर एक साथ देखा गया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक ही टाइम पर सेम बिल्डिंग से बाहर निकले. कहा जा रहा है कि कार्तिक और करण के बीच अब सब कुछ ठीक है और दोनों के बीच किसी प्रोजेक्ट को लेकर मीटिंग हुई है.
# 'जवान' से शाहरुख खान का फैन मेड पोस्टर वायरल हो गया
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का लोग इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी बड़ी खबर बन जाती है. ऐसे में 'जवान' से शाहरुख खान का एक फैन मेड पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दोनों ही पोस्टर में शाहरुख हाथ में बेल्ट लिए दिख रहे हैं. इस पोस्टर को खूब शेयर किया जा रहा है.
# धर्मेंद्र ने खत्म की शाहिद-कृति सेनन की फिल्म की शूटिंग
धर्मेंद्र, शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म में नज़र आने वाले हैं. जिसका टाइटल फिलहाल तय नहीं है. धर्मेंद्र ने शाहिद कपूर के साथ फोटो शेयर करके बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. दूसरी फोटो उन्होंने कृति सेनन के साथ शेयर की. दिनेश विजन की ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज़ की जाएगी.
# ट्विटर पर भिड़े अक्षय-शाहरुख के फैन्स, गंदगी पर उतर आए
अक्षय कुमार और शाहरुख खान के फैन्स ट्विटर पर झगड़ पड़े. इस बार अक्षय के एक वीडियो पर ये झगड़ा शुरू हुआ. दरअसल अक्षय का ये वीडियो पिछले महीने का है. जिसमें 'द एंटरटेनर्स' नाम के एक शो के लिए अक्षय कुमार वर्ल्ड टूर पर थे. इसी शो में वो मौनी रॉय और सोनम बाजवा के साथ स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं. अक्षय दोनों एक्ट्रेस के साथ शर्टलेस नाच रहे हैं. इस वीडियो को देखकर किसी ने कमेंट किया कि 59 साल के अंकल को 23-24 साल की लड़की के साथ ऐसे देखना क्रीपी है. जिस पर एक बंदे ने कमेंट किया सब पैसे का लोचा है. इस पर मानस नाम के एक यूज़र ने लिखा, ''और 60 साल का बूढ़ा शाहरुख अंकल जो 'पठान' में फेक ऐब्स दिखा रहा था, उसका क्या.'' एक शख्स बोला, ''कभी शाहरुख को आलिया और अनुष्का के संग नाचते देखा है.'' एक ने लिखा, ''शाहरुख ने तो 'पठान' में दीपिका के साथ भजन किया था.'' सिर्फ यही नहीं लोग इस वॉर में गाली-गलौच पर उतर आए. जिस पेज से अक्षय का वीडियो शेयर किया गया उसको भी गाली देने लगे.
वीडियो: दी सिनेमा शो: NMACC से गौरी खान, सुहाना खान का वीडियो वायरल, ट्रोल होने के बाद VJ अनुषा की सफाई






















