The Lallantop

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के बाद अब बॉबी की 'हमराज़' का भी सीक्वल बनेगा?

अमीषा पटेल हाल ही में 'गदर 2' के सीक्वल में दिखाई दी थीं. अब उन्होंने बताया है कि उनकी साल 2002 में आई 'हमराज़' फिल्म का भी सीक्वल बनाया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
'हमराज़' बॉबी देओल और अमीषा पटेल की फिल्मोग्राफी की लिस्ट में कुछ कल्ट फिल्मों में गिनी जाती हैं.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट यहां मिलेगा. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# कोर्ट ने 'हमारे बारह' की रिलीज़ पर लगाई रोक

अन्नू कपूर की फिल्म 'हमारे बारह' मुसीबतों में घिरती जा रही है. पहले इस फिल्म पर हाई कोर्ट ने बैन लगाया था अब इस फिल्म की रिलीज़ पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि उन्होंने फिल्म का टीज़र देखा और वो बहुत आपत्तिजनक है.

Advertisement

#अक्षय कुमार की 'सरफिरा' का पोस्टर आया

अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' का पहला पोस्टर आ गया है.'सूराराई पोट्रू' की इस हिंदी रीमेक में अक्षय के साथ राधिका मदान भी होंगी. फिल्म 12 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है.

#बॉबी देओल की 'हमराज़' का सीक्वल आएगा?

Advertisement

अमीषा पटेल हाल ही में 'गदर 2' के सीक्वल में दिखाई दी थीं. अब उन्होंने बताया है कि उनकी साल 2002 में आई 'हमराज़' फिल्म का भी सीक्वल बनाया जाएगा. अमीषा ने बताया की फिल्म की स्क्रिप्टिंग पूरी हो चुकी है. जल्द ही इसे अनाउंस भी किया जाएगा.

# रितेश की 'विस्फोट' ओटीटी पर होगी रिलीज़

रितेश देशमुख, फरदीन खान और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'विस्फोट' डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी. संजय गुप्ता की प्रोड्यूस की हुई ये फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज़ की जाएगी.

# नवाज़ की फिल्म 'राउतू का राज़' का ट्रेलर आया

नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म 'राउतू का राज़' का ट्रेलर आ गया है. राउतू, उत्तराखंड की एक जगह है. जहां के गांव में एक मर्डर हो गया है. पुलिस वाले बने नवाज़ इसी मर्डर की जांच करते नज़र आएंगे. फिल्म 28 जून को ज़ी 5 पर रिलीज़ होगी.

# 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ होगी 'बॉर्डर 2'

सनी देओल ने कल 'बॉर्डर 2' की अनाउंसमेंट की थी. आज फिल्म की रिलीज़ डेट आ गई है. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: Abbas Mastan के साथ Shahrukh Khan और Akshay Kumar की कौन सी फिल्म आ सकती है?

Advertisement