The Lallantop

रिलीज़ से पहले ही रणवीर की 'धुरंधर 2' ने बरपाया क़हर, कमाए 245 करोड़!

'धुरंधर 2' ने लिखी नई इबारत, टॉप नॉन थिएट्रिकल डील्स में शामिल हुआ ये सौदा.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर' की नॉन-थिएट्रिकल डील की कीमत 'धुरंधर 2' से 100 करोड़ रुपए कम थी.

Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 ने रिलीज़ से पहले ही करोड़ों रुपये कमा लिए हैं. Aditya Dhar की इस फिल्म ने वो कर दिखाया है, जो बीते कुछ सालों में बॉलीवुड के दिग्गजों की मेगाबजट फिल्में भी नहीं कर सकीं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक Dhurandhar के सीक्वल Dhurandhar: The Revenge के Non Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने 245 करोड़ रुपये की डील की है. और इस आंकड़े के साथ ‘धुरंधर 2’ ने नई इबारत लिख दी है. ये डील इस फ्रैंचाइज़ की ताक़त की गवाही देती है. इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“जियो हॉटस्टार ने 150 करोड़ रुपये में धुरंधर 2' के OTT राइट्स ख़रीदे. 50 करोड़ रुपये में स्टार नेटवर्क को इसके सैटेलाइट राइट्स बेचे गए. और टी-सीरीज़ के साथ हुए म्यूजिक राइट्स के सौदे ने इसमें 45 करोड़ रुपये की बढ़त की. इस तरह फिल्म की नॉन थिएट्रिकल वैल्यू रिलीज़ से पहले ही 245 करोड़ रुपये हो गई.”

सैटेलाइट रेवेन्यू जो बीते कुछ सालों में मंदा ही रहा, ऐसे में ‘धुरंधर 2’ की इस डील से इस फ्रैंचाइज़ के तगड़े कमर्शियल पुल का पता लगता है. ये डील हिंदी सिनेमा के बीते एक दशक की टॉप नॉन थिएट्रिकल डील्स में से एक है. हम याद दिला दें, 5 दिसंबर को रिलीज़ हुई ‘धुरंधर’ के नॉन थिएट्रिकल राइट्स 140 करोड़ रपये में बिके थे. ‘धुरंधर 2’ के नॉन थिएट्रिकल राइट्स का सौदा इससे तकरीबन 100 करोड़ रुपये ज्यादा क़ीमत पर हुआ है. हालांकि सीक्वल के लिए ज़मीन तो ‘धुरंधर’ ने ही तैयार की. ‘धुरंधर’ का जो माहौल बना, उसने ‘धुरंधर 2’ को हॉट सेलिंग प्रॉपर्टी बना दिया है.

Advertisement

बहरहाल, ‘धुरंधर 2’ की कास्ट की बात करें, तो रणवीर सिंह के साथ इसमें अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन सहित सारी पुरानी कास्ट नज़र आएगी. कुछ सीन यामी गौतम के भी रहेंगे. उनका कैरेक्टर फिल्म के सेकेंड हाफ़ में नज़र आएगा और फिल्म को नया मोड़ देगा. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसी दिन यश की ‘टॉक्सिक’ भी आ रही है. 

वीडियो: आदित्य धर की 'धुरंधर 2' के OTT राइट्स कितने में बिके?

Advertisement
Advertisement