The Lallantop

सलमान खान-एटली की नई फिल्म इस दिन अनाउंस होगी?

Jawaan वाले Atlee जल्द ही Salman Khan के साथ एक झन्नाटेदार फिल्म बनाने जा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान इन दिनों 'सिकंदर' पर काम कर रहे हैं.

सिनेमा की खबरों को एक छत के नीचे समेटकर लाए हैं आपके लिए. नीचे जानिए सलमान और एटली की फिल्म कब अनाउंस हो सकती है, सुधांशु पांडे ने अनुपमा छोड़ने पर क्या कहा और कब से शुरू होगी 'वैम्पायर ऑफ विजय नगर' की शूटिंग.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#एटली अनाउंस करेंगे सलमान के साथ फिल्म!

'जवान' वाले एटली जल्द ही सलमान खान के साथ एक झन्नाटेदार फिल्म बनाने जा रहे हैं. कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक एटली इस एक्शन एंटरटेनमेंट फिल्म की अनाउंसमेंट 30 अगस्त को कर सकते हैं. ये एक टू-हीरो फिल्म होगी. 'वॉर' टाइप. खबर है कि दूसरे लीड के लिए कमल हासन को अप्रोच किया गया है. हालांकि अभी तक इसपर कोई ऑफिशियल कंफर्मेंशन नहीं आई है तो दी लल्लनटॉप इस खबर की पुष्टि नहीं करता.

Advertisement

#'दसंवी' के डायरेक्ट की फिल्म में सिद्धार्थ

सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन और थ्रिलर के बाद रोमांटिक जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं. वो 'दसंवी' फिल्म के डायरेक्टर तुषार जलोटा की फिल्म में नज़र आएंगे. इसे दिनेश विजन प्रोड्यूस करेंगे. सबकुछ ठीक रहा तो इस साल के अंत से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

#सुधांशु पांडे ने छोड़ा टीवी का फेमस शो 'अनुपमा'  

Advertisement

एक्टर सुधांशु पांडे ने रुपाली गांगुली वाला बहुचर्चित शो 'अनुपमा' छोड़ दिया है. उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट करके बताया कि वो पिछले चार सालों से इस शो का हिस्सा हैं. इस किरदार के लिए उन्हें जितना प्यार मिला उससे वो बहुत खुश हैं. मगर अब वो शो का हिस्सा नहीं हैं. सुधांशु ने शो में वनराज शाह का रोल निभाया था.

# अक्टूबर से होगी 'वैम्पायर ऑफ विजय नगर' की शूटिंग

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदन्ना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'वैम्पायर ऑफ विजय नगर' की शूटिंग अक्टूबर से मुंबई में शुरू होगी. मैडॉक फिल्म्स की ये हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का ही हिस्सा होगी. जिसे आदित्य सरपोतदार डायरेक्ट करने जा रहे हैं.

# आनंद एल राय-मुदस्सर अज़ीज बनाएंगे धांसू फिल्म

फिल्म मेकर आनंद एल राय और डायरेक्ट मुदस्सर अज़ीज़ एक नई फिल्म बनाने जा रहे हैं. इससे पहले दोनों एक साथ 'हैप्पी भाग जाएगी' और इसका सीक्वल 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' पर साथ काम किया था. अब छह साल बाद दोनों फिर से एक फिल्म बनाने वाले हैं. हालांकि फिल्म के प्लॉट को लेकर कुछ ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है.

# 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन का रोल पता चल गया

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन होंगे. अब उनके रोल को लेकर भी खबर आ रही है. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन पहली वाली 'बॉर्डर' के सुनील शेट्टी के बेटे का किरदार निभा सकते हैं. हालांकि इसे लेकर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' से डिलीटेड सीन की तस्वीर शेयर की, लोग मेकर्स से ये रिक्वेस्ट करने लगे

Advertisement