The Lallantop

'डॉन 3' पर पहली बार रणवीर सिंह ने क्या कहा है?

रणवीर ने इंस्टा पर अपनी बचपन की फोटो शेयर करके लिखा, ''आशा करता हूं जनता मुझे मौका देगी.''

Advertisement
post-main-image
रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' को लेकर पहली बार क्या कहा है?

फिल्मी दुनिया की खबरों का पूरा लेखा-जोखा एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. दिव्या खोसला की 'यारियां 2' का टीज़र आया

दिव्या खोसला कुमार, मिज़ान ज़ाफरी और पर्ल वी पुरी की फिल्म 'यारियां 2' का टीज़र आ गया है. प्यार, दोस्ती और रिलेशनशिप को दिखाने वाली इस पिक्चर को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया है. मूवी 20 अक्टूबर को थिएटर्स में आएगी.

Advertisement

2. दिवाली पर आएगी कॉमेडी फिल्म 'खिचड़ी 2'

साल 2010 में आई कॉमेडी फिल्म 'खिचड़ी' के दूसरे पार्ट की रिलीज़ डेट आ गई है. पारिख फैमिली की इस कहानी को इस साल दिवाली पर रिलीज़ किया  जाएगा. आतिश कपाड़िया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सुप्रिया पाठक, अंगद देसाई, राजीव मेहता और वंदना पाठक होंगे.

3. OTT पर आई प्रभास की 'आदिपुरुष'

Advertisement

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर रिलीज़ हो चुकी है. 'आदिपुरुष' के हिंदी वर्जन को नेटफ्लिक्स पर, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ा और मलयालम वर्जन को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

4. 'डॉन 3' फिल्म मिलने पर बोले रणवीर सिंह

'डॉन 3' की अनाउंसमेंट के बाद से ही लोग रणवीर सिंह को भला बुरा कह रहे हैं. अब रणवीर ने इंस्टा पर अपनी बचपन की फोटो शेयर करके लिखा है कि वो बचपन से ही अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को देखते आए हैं. उन्हीं की वजह से ही एक अच्छा एक्टर बनने में उन्हें मदद मिली है. जब से 'डॉन 3' की अनाउंसमेंट हुई है कुछ लोग खुश है कुछ लोग दुखी. रणवीर ने कहा, ''मैं समझता हूं 'डॉन' किरदार के साथ कितनी ज़िम्मेदारी आती है. आशा करता हूं जनता मुझे मौका देगी.''

5. 'थैंक्यू फॉर कमिंग' TIFF में होगी प्रीमियर

भूमि पेडणेकर की अगली फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' होने वाली है. जिसमें शहनाज़ गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी भी होंगी. फिल्म का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा. फिल्म 06 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

6. तमिल की बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बनी 'जेलर'

'जेलर' 2023 में कॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन चुकी है. ये तमिल सिनेमा की पांचवी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी है. उम्मीदों से बहुत आगे जाते हुए 'जेलर' ने पहले दिन 95.78 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड बिज़नेस किया.

वीडियो: दी सिनेमा शो: रजनीकांत, मोहनलाल, शिव राजकुमार की 'जेलर' देखकर आए लोग ट्विटर पर क्या बोल गए

Advertisement