The Lallantop

'जवान' की एडवांस बुकिंग खुली, पहले दिन के 50% टिकट बिक गए

शाहरुख की 'जवान', 'पठान' को टक्कर दे सकती है.

Advertisement
post-main-image
बताया जा रहा है कि 'जवान' में थलपति विजय का कैमियो होने वाला है.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. आलिया ने बताया, 'हार्ट ऑफ स्टोन' को क्यों नहीं किया प्रमोट

आस्क मी सेशन में आलिया भट्ट से पूछा गया कि उन्होंने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' को प्रमोट क्यों नहीं किया. तो आलिया ने जवाब दिया, ''एक टीम के तौर पर हम राइटर्स स्ट्राइक के साथ खड़े हैं. हम फिल्म को प्रमोट नहीं कर रहे थे.''

Advertisement

2. सनी की 'गदर 2' ने छठें दिन कमाए 32 करोड़ रुपए

सनी देओल की 'गदर 2' फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. मूवी ने छठवें दिन 32.37 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म का इंडिया में कुल कलेक्शन 261.35 करोड़ रुपए हो गया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 338.50 करोड़ रुपए हो चुका है.

3. छठवें दिन OMG 2 की कमाई की रफ्तार हुई धीमी

Advertisement

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 की कमाई की रफ्तार छठवें दिन धीमी पड़ गई है. मूवी ने बुधवार को 07.02 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म का इंडिया में कुल कलेक्शन 79.47 करोड़ हो चुका है. वहीं वर्ल्ड वाइड मूवी ने 108.80 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

4. रजनीकांत की 'जेलर' ने सातवें दिन कमाए 15 करोड़

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने तमिलनाडू में सबसे तेज़ 150 करोड़ रुपए कमाने का रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है. फिल्म ने सातवें दिन 15 करोड़ रुपए कमाए. मूवी ने इंडिया में 225.65 करोड़ रुपए बनाए हैं. वहीं वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 420 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

5. 'जवान' की एडवांस बुकिंग शुरू, 50% बुकिंग फुल

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' पहले दिन तगड़ी ओपनिंग लेने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग यूएई, यूएसए, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में खुल गई है. शाहरुख खान के एक फैन पेज ने इन बुकिंग्स को लेकर अपडेट दिया है. बताया कि 'पठान' की रिलीज़ से पहले यूएसए में इसकी 57 लाख रुपए से ज़्यादा टिकटें बिकी थीं. वहीं 'जवान' को रिलीज़ होने में अभी 23 दिन बचे हैं और इसकी अब तक करीब 40 लाख रूपये से ज़्यादा की टिकटें बिक गई हैं. ये आंकड़ा अभी और भी बढ़ेगा. ट्वीट में ये भी बताया कि जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और यूएई में 'जवान' की पहले दिन की 50 प्रतिशत टिकटें बिक चुकी हैं. इंडिया में फिलहाल 'जवान' की एडवांस बुकिंग नहीं खुली है.

6. एपी. ढिल्लों की डॉक्यू सीरीज़ के प्रीमियर पर पहुंचे स्टार्स

पंजाबी सिंगर एपी. ढिल्लों की डॉक्यू-सीरीज़ का मुंबई में प्रीमियर किया गया. जिसमें कई बड़े सितारे नज़र आए. प्रीमियर पर सलमान खान, रणवीर सिंह, एम. सी. स्टैन, मृणाल ठाकुर, बादशाह, हार्डी संधू, गुनीत मोंगा, अनीत कौर जैसे सितारे दिखे. एपी. ढिल्लों की ये सीरीज़ 18 अगस्त को प्राइम वीडियो पर आएगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: सनी देओल का वीडियो वायरल, लोग बोले - इनके दिमाग पर 'गदर 2' की सक्सेस चढ़ गई है

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement