The Lallantop

क्या शाहरुख़ खान का ये रिकॉर्ड कभी कोई नहीं तोड़ पाएगा?

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' और 'जवान' ने एक ही साल में एक-एक हज़ार करोड़ रुपए कमाए. शाहरुख पहले ऐसे एक्टर हो गए हैं, जिन्होंने एक ही साल में दो एक हज़ार करोड़ी फिल्म दी है. शाहरुख का ये रिकॉर्ड अब कोई तोड़ पाएगा या नहीं इस बारे में ट्रेड पंडितो का क्या मानना है आइए बताते हैं.

Advertisement
post-main-image
ट्रेड पंडितों ने कहा, शाहरुख का रिकॉर्ड सलमान, आमिर तोड़ पाएंगे.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको यहां पढ़ने को मिल जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# बी प्राक बनाएंगे 'तुझे याद ना मेरी आई 2.0'

'कुछ कुछ होता है' के 25 साल पूरे होने पर सिंगर बी प्राक ने अनाउंस किया कि वो आइकॉनिक गाने 'तुझे याद ना मेरी आई' का रीमेक बनाएंगे. सोनी पिक्चर्स इस गाने को बना रहा है. जिसे 2.0 वर्जन कहा जा रहा है.

Advertisement

# 'मिशन रानीगंज' ने 16.9 करोड़ रुपए कमाए

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' बॉक्स ऑफिस पर बिलो एवरेज कमाई कर रही है. छह दिनों में फिल्म ने सिर्फ 16.9 करोड़ रुपए की कमाई की है.

# तमिलनाडु में बढ़े विजय की 'लियो' के शोज़

Advertisement

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' के शोज़ को बढ़ाने की इजाज़त तमिलनाडु सरकार ने दे दी है. दरअसल तमिलनाडु सरकार ने स्टेट में रिलीज़ होने वाली फिल्मों के शोज़ पर रिस्ट्रिक्शन्स लगाए थे. मगर 'लियो' के एक्सट्रा शोज़ को बढ़ाने की परमिशन दे दी है.

# नेशनल सिनेमा डे के लिए एडवांस बुकिंग

13 अक्टूबर को इस बार नेशनल सिनेमा डे मनाया जाएगा. मनाना मतलब इस दिन 99 रुपए में फिल्में देख सकते हैं. इन एडवांस बुकिंग में 'फुकरे 3' के 1.25 लाख टिकट्स, 'मिशन रानीगंज' के 1.03 लाख टिकट्स और 'जवान' के 0.85 लाख टिकट्स बुक हो चुके हैं.

# 'पठान'-'जवान' की कमाई का रिकॉर्ड टूटेगा?

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' और 'जवान' ने एक ही साल में एक-एक हज़ार करोड़ रुपए कमाए. शाहरुख पहले ऐसे एक्टर हो गए हैं, जिन्होंने एक ही साल में दो एक हज़ार करोड़ी फिल्म दी है. शाहरुख का ये रिकॉर्ड अब कोई तोड़ पाएगा या नहीं इस बारे में ट्रेड पंडितो का क्या मानना है आइए बताते हैं. अतुल मोहन ने कहा, ''एक ही साल में तीन 500 करोड़ी फिल्म देना (अतुल यहां डंकी की कमाई भी 500 करोड़ से ज़्यादा मानकर चल रहे हैं) बहुत मुश्किल है. एक एक्टर साल में दो ब्लॉकबस्टर दे सकता है. तीन नहीं.'' तरण आदर्श ने कहा, ''कभी किसी चीज़ को 'नहीं हो सकता है' नहीं कहना चाहिए. हां, शाहरुख का रिकॉर्ड तोड़ना अब मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं.'' वहीं गिरिश जोहर का कहना है कि मुझे नहीं लगता आमिर खान ये अचीव कर पाएंगे क्योंकि वो साल में एक फिल्म लाते हैं. सलमान भी एक साल में दो ही फिल्में कर सकते हैं. हो सकता है सालों बाद रणबीर कपूर ये रिकॉर्ड तोड़ सकें.'' वहीं राज बंसल ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि ये रिकॉर्ड हमेशा रहने वाला है. ये तो बस शुरुआत है, जल्द ही ये टूटेगा फिर नया रिकॉर्ड बनेगा.''

# 'कॉफी विद करण 8' में आएंगे कार्तिक आर्यन?

करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच इन दिनों रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे लेकिन अब खबर आ रही है कि कार्तिक, करण के शो 'कॉफी विद करण 8' में आ सकते हैं. हालांकि इसपर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

Advertisement