The Lallantop

'होरा-फेरी' के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म 'हेरा-फेरी 3' को लेकर अपडेट आया है. परेश रावल ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म को लेकर बात की है.

Advertisement
post-main-image
'हेरा-फेरी 3' पर काम शुरू होने की खबरें आ रही हैं.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'ऐ वतन मेरे वतन' का मोशन पोस्टर आउट

गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का मोशन पोस्टर रिलीज़ किया गया. कन्नन अय्यर के डायरेक्शन में बनी ये थ्रिलर ड्रामा फिल्म जल्द ही प्राइम वीडियो पर प्रीमियर की जाएगी.

Advertisement

# 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का लुक आया

अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' से उनका फर्स्ट लुक आ गया है. अजय अपने 'बाजीराव सिंघम' वाले अवतार में नज़र आ रहे हैं. रोहित शेट्टी की इस मूवी में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे नज़र आएंगे.

# बिना किसी कट के पास हुई 'सैम बहादुर'

मेघना गुलज़ार की फिल्म 'सैम बहादुर' सेंसर बोर्ड से पास हो चुकी है. तरण आदर्श के मुताबिक विक्की कौशल की इस फिल्म को बिना किसी कट के पास किया गया है. फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिला है. मूवी 01 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

Advertisement

# 22 नवंबर को आएगा 'डंकी' का दूसरा टीज़र

कई दिनों से शाहरुख खान की 'डंकी' फिल्म की चर्चा हो रही है. इसके दूसरे टीज़र को लेकर अपडेट आया है. रिपोर्ट्स हैं कि 'डंकी' का दूसरा टीज़र और इसका पहला गाना 'लुट-पिट गए' को 22 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा.


# अगले साल से शुरू होगी 'हेरा-फेरी 3' की शूटिंग

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म 'हेरा-फेरी 3' को लेकर अपडेट आया है. एक इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा कि 'हेरा-फेरी 3' की शूटिंग अगले साल से शुरू की जाएगी. उन्होंने ये भी बताया कि 2024 के अंत तक इसे रिलीज़ भी किया जा सकता है.

#'कैप्टन मिलर' का गाना 22 नवंबर को आएगा

धनुष की फिल्म 'कैप्टन मिलर' का पहला गाना 22 नवंबर को आएगा. फिल्म में धनुष के लुक को खूब पसंद किया जा रहा है. मूवी 15 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement