The Lallantop

एक ही फिल्म में दिखेंगे, शाहरुख, सलमान, ऋतिक

यशराज फिल्म्स का स्पाई यूनिवर्स सबसे तगड़ी कास्टिंग के साथ स्क्रीन पर आने वाला है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अयान मुखर्जी इस साल अक्टूबर से 'वॉर 2' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख, ऋतिक और सलमान एक साथ एक फिल्म में होंगे, ये यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म होगी.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#दो पार्ट्स में रिलीज़ होगी Jr.NTR की 'देवरा'

जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म 'देवरा' को दो पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. मेकर्स ने अनाउंस किया कि फिल्म का पहला पार्ट 05 अप्रैल 2024 को रिलीज़ होगा.

Advertisement

#जयदीप ने 'पाताललोक 2' को लेकर दिया अपडेट

जयदीप अहलावत ने अपनी मशहूर सीरीज़ 'पाताललोक' के दूसरे सीज़न पर बात की. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया, ''पिछले सीज़न में जो भी चीज़ें हिट हुई थीं, कोई दूसरा होता तो उसी चीज़ को भुनाता, मगर मेकर्स ने दूसरे सीज़न में दूसरी दुनिया क्रिएट कर दी है. बस आशा है कि लोगों को ये पसंद आए.''

# सलमान के घर से निकलते दिखे अरिजीत सिंह

Advertisement

सिंगर अरिजीत सिंह को बीती रात सलमान खान के घर से बाहर निकलते देखा गया. सोशल मीडिया पर अरिजीत के वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद लोग अंदाज़ा लगा रहे हैं कि सलमान अपनी अगली फिल्म में अरिजीत को जोड़ना चाहते हैं. दोनों स्टार्स के बीच साल 2014 से रिश्ते ठीक नहीं हैं. एक अवॉर्ड शो के बाद से ही दोनों के बीच तल्खियां बनी हुई हैं. अब करीब नौ साल बाद चर्चा है कि अरिजीत और सलमान एक बार फिर से साथ काम कर सकते हैं.

# सुहाना की 'द आर्चीज़' का दूसरा पोस्टर आया

सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की फिल्म 'द आर्चीज़' से सुहाना का दूसरा कैरेक्टर पोस्टर आया. वो मूवी में 'वेरॉनिका' के रोल में दिखाई देंगी. मूवी 07 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.


# 'वॉर 2' में सलमान, शाहरुख, ऋतिक साथ दिखेंगे

यशराज फिल्म्स का स्पाई यूनिवर्स सबसे तगड़ी कास्टिंग के साथ स्क्रीन पर आने वाला है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अयान मुखर्जी इस साल अक्टूबर से 'वॉर 2' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. मूवी की शूटिंग पहले जूनियर एनटीआर के साथ शुरू होगी. उसके बाद कियारा अडवाणी और ऋतिक इससे जुड़ेंगे. यही नहीं बड़ी खबर ये है कि इस फिल्म में टाइगर, पठान और कबीर का री-यूनियन होगा. यानी फिल्म में शाहरुख, सलमान और ऋतिक रोशन होंगे. सलमान, शाहरुख का फिल्म में कैमियो होगा. इसे 2025 में रिलीज़ किया जा सकता है.

# सनी की 'बॉर्डर 2' में आयुष्मान खुराना होंगे?

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में पहले कार्तिक आर्यन होने वाले थे. मगर अब मेकर्स इस फिल्म को लेकर आयुष्मान खुराना के पास पहुंचे हैं. फिलहाल आयुष्मान ने इस फिल्म के लिए हामी भरी या नहीं इसपर कोई जानकारी नहीं मिली है.

Advertisement