The Lallantop

नेपोटिज़्म पर ज़ोया अख्तर ने मीडिया को लताड़ा, कहा - "आर्चीज़ के चार एक्टर्स के साथ बुरा हुआ"

नेपोटिज़्म वाली पूरी बहस पर ज़ोया अख्तर ने मीडिया को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि मीडिया खुद स्टार किड्स के अलावा बाकी एक्टर्स की बात नहीं कर रही.

Advertisement
post-main-image
'द आर्चीज़' के ट्रेलर से फुल इंग्लिश फिल्म वाली फील आ रही है.

Shah Rukh Khan की बेटी Suhana Khan, Sridevi की बेटी Khushi Kapoor और Amitabh Bachchan के नाती Agastya Nanda The Archies नाम की फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म सिर्फ इन तीनों के किरदारों की कहानी नहीं. ये सात दोस्तों पर आधारित है. लेकिन फिर भी बाकी चार की कहीं बात नहीं हो रही. यही शिकायत फिल्म की डायरेक्टर ज़ोया अख्तर को है. उनका कहना है कि मीडिया खुद सिर्फ स्टार किड्स पर फोकस करता है और फिर उन लोगों को आकर नेपोटिज़्म पर घेरने की कोशिश करता है. ‘द आर्चीज’ की रिलीज़ से पहले ज़ोया अख्तर और राइटर रीमा कागती ने फिल्म कम्पैनियन से बात की. फिल्म की कास्टिंग को लेकर ज़ोया ने कहा,    

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये मेरी पांचवी फिल्म है. पहली नहीं. आपने मेरी फिल्में देखी हैं. मैं फिल्म को ध्यान में रखकर कास्टिंग करती हूं. ये नेटफ्लिक्स की फिल्म थी. उनकी तरफ से मुझपर कास्टिंग का कोई प्रेशर नहीं था. मैं किसी को भी कास्ट कर सकती थी. आपको वो बच्चे चाहिए, जो 17 साल की उम्र के लगें. इन बच्चों को एक्टिंग करनी है. हमने काफी ऑडिशन किए. इन एक्टर्स ने टेस्ट दिया. मैंने उन्हें चुना जो मुझे लगता था कि यहां फिट बैठेंगे. ये बस इतना ही सिम्पल है. 

मुझे एक बात बहुत हैरान करती है. उस पोस्टर पर सात बच्चे थे. नेटफ्लिक्स और टाइगर बेबी ने पोस्टर पर सभी सातों बच्चों को रखा. मीडिया ने सिर्फ तीन के बारे में ही बात की और फिर पलटकर हमें नेपोटिज़्म के बारे में समझा रहे हैं. असलियत में आप लोगों (मीडिया) ने उन चार बच्चों को अटेंशन नहीं दिया. आपने उनसे उनका मोमेंट छीन लिया. ये देखना ही दिल तोड़ने जैसा था. आप हमसे बात कर रहे हैं. हमने सातों को बाहर रखा. आपने चार लोगों को पूरी तरह इग्नोर कर के उनका मोमेंट छीन लिया. 

रीमा कागती ने आगे कहा कि लोग उनके पास आकर शिकायत करते हैं कि आपने फिल्म में तीन स्टार किड्स को ले लिया. इस पर रीमा आगे कहती हैं,

Advertisement

मैं उनसे पूछती हूं कि क्या आपने बाकी चार बच्चों पर ध्यान दिया. क्या आपको उनके नाम भी पता है. हम उन्हें लेकर बहुत उत्साहित हैं. उनमें से हर एक एक्टर कमाल का है. उन चारों के साथ जो हुआ, वो बहुत दुखी करने वाला था. तीनों स्टार किड्स के साथ भी गलत हुआ.     

बता दें कि ‘द आर्चीज़’ पॉपुलर अमेरिकी कॉमिक्स पर आधारित फिल्म है. ये म्यूज़िकल ड्रामा 1960 के दशक में सेट है, जहां सात बच्चे मिलकर एक पार्क को बचाने की कोशिश करते हैं. बता दें कि फिल्म में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर के अलावा डॉट, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंदा ने भी काम किया है. ये 07 दिसम्बर 2023 को सीधा नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी. 

वीडियो: शाहरुख खान और सुहाना खान की एक्शन फिल्म साल 2024 के अंत में रिलीज़ होगी

Advertisement

Advertisement