सोशल मीडिया के उदय के बाद लोग लगभग हर सिचुएशन को मीम्स के नज़रिए से देखने लगे हैं. चाहे दुनिया में जंग हो या RCB ट्रॉफी जीत जाए- लोगों के मीम्स पहले तैयार रहते हैं. अब ये तगड़े स्टार्ट-अप में भी तब्दील हो चुका है. ख़ैर, ऐसे ही मीम्स की झमाझम बारिश Tamil Nadu Elections 2026 के बाद भी हुई. उधर सुपरस्टार से पॉलिटिशियन बने Thalapathy Vijay ने चुनाव जीता, इधर लोगों ने उन पर मीम्स की बरसात कर दी. देखने वाली बात ये है कि इनमें से कई टेम्प्लेट तो खुद विजय की फिल्मों के हैं. एक नज़र डालते हैं सोशल मीडिया पर चल रहे ऐसे ही कुछ वायरल मीम्स पर-
थलपति विजय के चुनाव जीतते इतने मीम बने, जिन्हें देखकर हंसते-हंसते पेट में बल पड़ जाएगा
लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार ने थलपति विजय की बायोपिक की तैयारी शुरू कर दी है.


ये जग-ज़ाहिर है कि विजय के करियर की अंतिम मूवी 'जन नायगन' को सेंसर बोर्ड ने अब तक पास नहीं किया है. पिछले चार महीनों से ये मूवी रिलीज़ की राह ताक रही है. इस सिचुएशन पर 'लियो' फिल्म से विजय का टेम्प्लेट इस्तेमाल करते हुए यूजर ने लिखा,
"ब्रो (विजय) अपनी बैन हो चुकी मूवी जन नायगन को रिलीज़ करने के लिए मुख्यमंत्री बन गए."

दूसरे ने अक्षय कुमार और विजय की फोटोज़ शेयर करते हुए लिखा,
"अक्षय कुमार ने थलपति विजय की बायोपिक पर काम शुरू कर दिया है."

विजय ने तमिलनाडु के सिटिंग सीएम एमके स्टालिन की पार्टी DMK को इस चुनाव में बुरी तरह हराया है. इस पर एक यूजर ने पोस्ट किया,
"थलपति विजय ने वो कर दिखाया जो वर्ल्ड वॉर 2 में नाज़ी जर्मनी भी नहीं कर पाई थी. उन्होंने स्टालिन को हरा दिया."

अब मीम्स बनें और महेंद्र सिंह धोनी का ज़िक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. क्रेडिट उनके पास खुद चलकर जाता है. एक यूजर ने विजय और धोनी की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,
"कोई था, जो विकेट के पीछे से गेम बदल देता था."

पांचवें यूजर ने 'नायक' फिल्म के इलीट मीम गेम का परिचर देते हुए कहा,
“विजय थलपति चीफ मिनिस्टर बनने वाले दूसरे एक्टर हैं. अनिल कपूर अब भी पहले नंबर पर हैं.”

छठे यूजर ने लिखा,
“विजय ने इतनी खराब मूवीज़ बनाईं कि लोगों ने उनका फिल्म करियर खत्म करने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया.”

सोशल मीडिया इस तरह के मीम्स से पटा पड़ा है. जहां तक विजय की बात है, उनकी दो साल पुरानी पार्टी TVK तमिलनाडु चुनाव 2026 में सबसे अधिक सीट्स हासिल करने वाली पार्टी बन गई है. उसे टोटल 108 सीट्स पर जीत मिली. इसकी तुलना में DMK- 59 और ADMK मात्र 47 पर ही जीत पाई है. थलपति विजय, तमिलनाडु के सीएम बनने जा रहे हैं.
वीडियो: 'जन नायगन' फिल्म से Amazon Prime Video ने तोड़ी डील, अब क्या होगा?


















