The Lallantop

थलपति विजय की पत्नी ने डाली तलाक की अर्जी, बोलीं- एक्ट्रेस से है अवैध संबंध...

पत्नी का आरोप है कि विजय का पिछले 5 सालों से एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है.

Advertisement
post-main-image
थलपति विजय के करियर की अंतिम फिल्म 'जन नायगन' भी अबतक सेंसर बोर्ड से पास नहीं हुई है.

Thalapathy Vijay की प्रोफेशनल और पॉलिटिकल के अलावा पर्सनल लाइफ भी चर्चा में आ गई है. उनकी पत्नी Sangeetha Sornalingam ने शादी के 27 सालों बाद तलाक लेने का फैसला किया है. उनका आरोप है कि विजय का पिछले 5 सालों से किसी एक्ट्रेस के साथ एक्सट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विजय और संगीता ने 10 जुलाई, 1998 को यूके में अपनी शादी रजिस्टर करवाई थी. यूके इसलिए क्योंकि संगीता के पास वहीं की नागरिकता है. बाद में 25 अगस्त, 1999 को चेन्नई में उन्होंने शादी की बाकी रस्में निभाईं. उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है. लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता ने चेन्नई के चेंगलपट्टु फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है. इस अर्जी में उन्होंने शिकायत की है कि विजय अप्रैल 2021 से ही एक फिल्म एक्ट्रेस के साथ एक्सट्रा-मैरिटल अफेयर में हैं.  

संगीता के मुताबिक, उन्हें विजय के बर्ताव की वजह से मेंटल और इमोशनल दर्द से गुजरना पड़ा है. उन्होंने बताया कि विजय ने उनसे वादा किया था कि वो अपने दूसरे रिश्ते को खत्म कर देंगे. मगर ऐसा नहीं हुआ और उनका लगातार उस एक्ट्रेस से अफेयर चलता रहा. संगीता ने अपनी शिकायत में एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया है. मगर उनका ये आरोप ज़रूर है कि विजय उनसे इमोशनली और फिजिकली दूरी बनाए हुए हैं. संगीता का कहना है कि उन्होंने इस मामले को सुलझाने की कोशिश की थी. फिर भी विजय में कोई सुधार नहीं आया.

Advertisement

पीटिशन में संगीता ने एक और बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि विजय उस एक्ट्रेस के साथ विदेश यात्रा पर भी गए थे. उस दौरान एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी डाली थीं. जब विजय से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने न हामी भरी, न ही इन्कार किया. संगीता के मुताबिक, इंटरनेट पर विजय और उस एक्ट्रेस की तस्वीरें खूब शेयर की जाती हैं. इस वजह से उन्हें और उनके बच्चों को बार-बार शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है. लेकिन विजय अपने अफेयर को खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं.

संगीता कहती हैं कि वो इस मुद्दे को स्कैंडल नहीं बनाना चाहती थीं. इसलिए इतने सालों से वो गुपचुप ढंग से ही विजय को नोटिस भेजती रहीं. लेकिन उनसे कुछ ठोस नतीजा नहीं निकल सका. इसलिए तंग आकर उन्होंने कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत तलाक की अर्जी डाल दी है. अपनी अर्जी में उन्होंने ससुराल में रहने का हक़ और विजय की कमाई से परमानेंट एलिमनी की डिमांड की है. संगीता ने कोर्ट से कहा है कि इस मामले की सुनवाई निजी तौर पर हो ताकि उनकी पर्सनल बातें बाहर न जाएं.

वीडियो: थलपति विजय की 'जन नायगन' कोर्ट पहुंची, तो 'धुरंधर 2' का क्यों हुआ जिक्र?

Advertisement

Advertisement