Thalapathy 67 को लेकर बीते दिनों तमाम खबरें आती रही हैं. अब सबसे बड़ी खबर आई है. इसका असली नाम अनाउंस कर दिया गया है. फिल्म का असली नाम है 'लियो'. ये अनाउंसमेंट एक गाने के प्रोमो के साथ की गई है. इस गाने का नाम है, 'ब्लडी स्वीट'. इस प्रोमो में एक तरफ आपको थलपति विजय चॉकलेट बनाते हुए दिखेंगे और दूसरी तरफ तलवार. प्रोमो समाप्त होता है. विजय तलवार को चॉकलेट में डुबोते हैं और कहते हैं: ब्लडी स्वीट.
थलपति विजय की खूनी-चॉकलेटी फिल्म का असली नाम और रिलीज़ डेट पता चल गई
इस फिल्म के लिए विजय ने 130 करोड़ रुपए लिए हैं.


गाने के प्रोमो से लग रहा है कि फिल्म भी ब्लडी और स्वीट होने वाली है. यानी खटास भी होगी और मिठास भी होगी. फिल्म में विजय के दो रूप भी देखने को मिल सकते हैं. इसे 'विक्रम' बनाने वाले लोकेश कनगराज बना रहे हैं. यानी ये लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म होने वाली है. इसके लिए लोकेश 20 करोड़ रुपए की फीस पाएंगे. जबकि विजय की फीस 125 से 130 करोड़ रुपए बताई जा रही है. 'वारिसु' के लिए भी थलपति विजय ने कमोबेश इतना ही चार्ज किया था. खबर ये भी है कि इसमें LCU से कमल हासन और फहद फासिल के किरदार का कैमियो भी हो सकता है. विलेन के तौर पर फिल्म में संजय दत्त दिखेंगे. 'विक्रम' का म्यूजिक देने वाले अनिरुद्ध रविचन्द्र ने ही 'लियो' के लिए म्यूजिक दिया है. फिल्म में थलपति विजय और संजय दत्त के अलावा तृषा, प्रिया आनंद और मंसूर अली खान भी दिखने वाले हैं.
विजय ने इस फिल्म के लिए 170 दिनों का समय दिया है. क्योंकि ये काफी बड़े स्केल पर बन रही फिल्म है. पैन-इंडिया फिल्म है. मगर इसे अलग-अलग शेड्यूल्स में शूट किया जाएगा, जिसमें तकरीबन 8 महीने का वक्त लगेगा. उसके बाद मेकर्स 3-4 महीने फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम करना चाहते हैं. ताकि सबकुछ परफेक्ट हो. इसलिए कहा जा रहा था कि लियो की रिलीज़ 2023 में संभव नहीं है. पर प्रोमो में जैसा दिख रहा है कि फिल्म इसी बरस 10 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.
वीडियो: थलपति विजय की वारिसु के बाद ये बम्पर फिल्में आने वाली हैं




















