The Lallantop

'रॉकी रानी...' में धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर बोले सनी देओल, 'मेरे पापा कुछ भी कर सकते हैं'

सनी देओल से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने इस किसिंग सीन के बारे में धर्मेंद्र से बात की, तो ये क्या जवाब मिला.

Advertisement
post-main-image
'गदर 2' के एक सीन में सनी देओल. दूसरी तरफ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के एक सीन में धर्मेंद्र और शबाना आज़मी.

Sunny Deol की Gadar 2 आ रही है. एडवांस बुकिंग में फिल्म बढ़िया कर रही है. सनी देओल प्रमोशंस में व्यस्त हैं. सनी की फिल्म से दो हफ्ते पहले उनके पिता Dharmendra की Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani थिएटर्स में लगी थी. फिल्म ने 100 करोड़ से ज़्यादा कलेक्ट कर लिए हैं. मगर चर्चा है धर्मेंद्र और Shabana Azmi के किसिंग सीन की. एक इंटरव्यू में सनी देओल से भी इस बारे में पूछ लिया गया. सनी बोले कि उन्होंने पिक्चर नहीं देखी है. मगर उन्हें पता है कि उनके पिता हर रोल पूरी ईमानदारी और विनम्रता के साथ कर ले जाते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

NDTV के साथ 'गदर 2' के प्रमोशनल इंटरव्यू में सनी से पूछा गया कि 'रॉकी रानी...' से धर्मेंद्र के किसिंग सीन के बड़े चर्चे हैं. सनी को क्या लगता है. इस पर सनी देओल ने कहा-

"मेरे पिता कुछ भी कर सकते हैं. और वो इकलौते एक्टर हैं, जिनके बारे में मैं ये कह सकता हूं, जो ये भी कैरी कर ले जा सकते हैं. मैंने देखा नहीं. सुना है. मैंने पिक्चर भी नहीं देखी है. फिल्में इतनी देखता नहीं हूं मैं. मैं खुद की पिक्चर कई बार नहीं देखता."

Advertisement

उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने इस बाबत अपने पिता से बात की. इस पर सनी ने बताया-

"नहीं. मतलब मैं अपने पिता से इस बारे में कैसे बात कर सकता हूं? वो ऐसी शख्सियत हैं, जो कुछ भी चीज़ कैरी कर सकते हैं. अपनी विनम्रता और ईमानदारी की वजह से." 

धर्मेंद्र, 'रॉकी और रानी...' से पहले 'यमला पगला दीवाना: फिर से' में अपने बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ काम किया था. बीते दिनों जब इंटरव्यू में इस बहुचर्चित किसिंग सीन पर बात की गई, तो उन्होंने कहा-

Advertisement

"मैं सुन रहा हूं शबाना और मैंने किसिंग से दर्शकों को चौंका दिया. और साथ ही वो इस सीन की तारीफ भी कर रहे हैं. मुझे लगता है कि लोगों को उम्मीद नहीं थी. वो अचानक से आया, इसलिए उसका ज़्यादा प्रभाव पड़ा. मैंने पिछली बार 'लाइफ इन अ मेट्रो' में नफीसा अली के साथ किसिंग सीन किया था. उस वक्त भी लोगों ने उस चीज़ की तारीफ की थी.


जब करण ने हमें वो सीन सुनाया, तो मैं उत्साहित नहीं हुआ. हम समझे और हमें महसूस हुआ कि ये ऐसी चीज़ है, जिसकी फिल्म में ज़रूरत है. उसे जबरदस्ती फिल्म में नहीं डाला गया था. मेरा मानना है कि रोमैंस की कोई उम्र नहीं होती. उम्र महज़ एक आंकड़ा है. दो लोग, चाहे उनकी उम्र जितनी भी हो, वो किस के माध्यम से एक-दूसरे के प्रति अपना प्रेम व्यक्त करते हैं. शबाना और मुझे ये सीन करते हुए असहजता नहीं हुई. क्योंकि इसे बड़े खूबसूरत तरीके से शूट किया गया था."  

धर्मेंद्र आने वाले दिनों में 'इक्कीस' नाम की फिल्म में दिखने वाले हैं. इसे श्रीराम राघवन डायरेक्ट कर रहे हैं. राघवन के साथ धर्मेंद्र 'जॉनी गद्दार' में भी काम कर चुके हैं. 'इक्कीस' में धर्मेंद्र के साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा दिखाई देंगे.  

वहीं सनी देओल की 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में लग रही है. फिल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा जैसे एक्टर्स ने काम किया है. 'गदर 2' को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: फिल्म रिव्यू- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

Advertisement