The Lallantop

सनी देओल v/s प्रभास: बॉक्स ऑफिस का बक्सा फटने वाला है!

Allu Arjun की Pushpa 2 के साथ Sunny Deol की फिल्म Jaat का टीज़र आया. जिसकी रिलीज़ डेट सुनकर Prabhas की The Raja Saab के मेकर्स खुश नहीं होंगे.

Advertisement
post-main-image
सनी देओल की फिल्म 'जाट' का टीज़र आ गया है.

Allu Arjun  की Pushpa 2 आज थिएटर्स में रिलीज़ हुई. इसी के साथ Sunny Deol की फिल्म Jaat का टीज़र भी थिएटर्स में आ गया. दोनों ही फिल्मों को Mythri Movie Makers ने बनाया है. इसलिए 'पुष्पा 2' के साथ जाट के टीज़र को लाया गया. जिसे ठीक-ठीक रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब खबर है कि सनी देओल की इस फिल्म का क्लैश Prabhas की The Raja Saab से हो सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'जाट' सिनेमाघरों में 10 अप्रैल 2025 को रिलीज़ हो सकती है. हंगामा ने सोर्स के हवाले से खबर छापी. जिसमें बताया गया,

'' 'जाट', 10 अप्रैल 2025 को रिलीज़ होगी. इस फिल्म को बैसाखी के आस-पास रिलीज़ किया जाएगा. बैसाखी 13 अप्रैल को है. पंजाबी कम्यूनिटी के लिए ये एक बड़ा दिन है. सनी देओल खुद पंजाबी है और इस कम्युनिटी में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इसलिए ये एक सही समय है कि फिल्म को रिलीज़ करने के लिए. साथ ही कोई दूसरी हिंदी फिल्म इस दिन रिलीज़ के लिए शेड्यूल नहीं है. इसलिए मेकर्स का मानना है कि ये अच्छा दिन होगा फिल्म रिलीज़ करने के लिए.''

Advertisement

पहले ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज़ होने वाली थी. मगर पोस्ट प्रोडक्शन की वजह से इस फिल्म का काम लंबा खिंच गया. अब ये अगले साल अप्रैल में रिलीज़ होगी. हालांकि अब समस्या ये है कि इस फिल्म का क्लैश प्रभास स्टारर फिल्म 'द राजा साब' से हो सकता है. जिसमें प्रभास के साथ मालविका मोहनन और संजय दत्त होंगे. इस फिल्म को तेलुगु के साथ हिंदी में भी रिलीज़ किया जा रहा है.

वैसे तो मेकर्स ने 'जाट' की रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं की है. लेकिन अगर प्रभास की 'द राजा साब' के साथ इसका क्लैश होता है तो बॉक्स ऑफिस को बहुत फायदा होने वाला है. वजह है दोनों ही स्टार्स का स्टारडम. 'गदर 2' के बाद सनी देओल की और भी फैन फॉलोइंग हो गई है. उनकी पिक्चर देखने को जनता उतावली है. उधर प्रभास के साथ भी कुछ ऐसा ही है. प्लस 'द राजा साब' एक बिल्कुल अलग जॉनर की फिल्म है. पहली बार प्रभास हॉरर-कॉमेडी फिल्म में दिखने जा रहे हैं. इसलिए भी जनता ये फिल्म देखा चाहेगी.

अब देखना होगा कि मेकर्स इस क्लैश को रोकते हैं या साथ में ही दोनों को रिलीज़ करते हैं. बाकी सनी देओल, 'जाट' के अलावा 'लाहौर 1947', 'बाप' और 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे. उधर प्रभास, संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' और प्रशांत नील की 'सलार 2' में नज़र आएंगे. 

Advertisement

वीडियो: दी सिनेमा शो: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के ट्रेलर ने प्रभास की 'सलार' को किस मामले में पीछे छोड़ दिया?

Advertisement