Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के साथ Sunny Deol की Gadar 2 का टीज़र अटैच किया गया है. यानी सिनेमाघरों में Salman Khan की फिल्म शुरू होने से पहले 'गदर 2' का टीज़र देखने को मिलेगा. पहले चर्चा थी कि KBKJ के साथ Shahrukh Khan की Jawan का टीज़र जोड़ा जाएगा. अब बताया जा रहा है कि 'जवान' का टीज़र मई के पहले हफ्ते में रिलीज़ किया जा सकता है.
'किसी का भाई किसी की जान' के साथ रिलीज़ होगा 'गदर 2' का टीज़र
सलमान खान के साथ सनी देओल फ्री फ्री फ्री!


ये खबर हमें पता चली Always Bollywood नाम के सिनेमा हैंडल से. इन्होंने 17 अप्रैल को एक ट्वीट किया था. इसमें बताया था कि 'गदर 2' का टीज़र का विस्फोटक है. फुल मास टीज़र. लंबाई 55 सेकंड. इसी ट्वीट को कोट करते हुए ऑलेवज़ बॉलीवुड ने लिखा-
''एक्सक्लूजिव. हमारे भीतरी सूत्रों के मुताबिक 'गदर 2' का टीज़र 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रिंट्स के साथ अटैच किया जाएगा. सलमान खान और सनी देओल के बीच पक्की दोस्ती.''
'गदर 2' में सनी देओल के साथ अमिषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा काम कर रहे हैं. पहली वाली की ही तरह सीक्वल को भी अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. 'गदर 2' को 'गदर- द कथा कंटीन्यूज़' के नाम से बुलाया जा रहा है. फिल्म की कहानी में 20 साल का लीप आएगा. पहली फिल्म में तारा सिंह का किरदार अपनी पत्नी के लिए पाकिस्तान जाता है. मगर इस बार वो अपने बेटे जीते को बचाने के लिए पाकिस्तान जाता है. 'गदर 2' में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. फिल्म का म्यूज़िक मिथून (Mithoon) ने कंपोज़ किया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म में 'मैं निकला गड्डी ले के' और 'उड़ जा काले कावां' जैसे गाने भी सुनने को मिलने वाले हैं. मगर थोड़े-बहुत बदलाव के साथ.
'गदर 2' के शुरुआती पोस्टर पर फिल्म की रिलीज़ डेट 11 अगस्त बताई गई है. फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा का मानना है कि 'गदर 2' हमारे भारतीय होने का सेलीब्रेशन है. इसलिए इसे रिलीज़ करने के लिए इंडीपेंडेंस डे से अच्छा मौका नहीं हो सकता. उसी दिन रणबीर कपूर की 'एनिमल' भी शेड्यूल्ड है. 'एनिमल' को 'कबीर सिंह' वाले संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं. रणबीर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी इसमें काम कर रही हैं.
'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को थिएटर्स में लग रही है. इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है. सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, जगतपति बाबू, शहनाज़ गिल, पलक तिवारी, विनाली भटनाकर, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और जस्सी गिल ने काम किया.
वीडियो: गदर 2 की तैयारी में सनी देओल की गदर- एक प्रेम कथा को री-रिलीज़ किया जा रहा, पूरा खेला जानिए






















