The Lallantop

अरशद वारसी ने प्रभास को 'जोकर' कहा, सुधीर बाबू बोले- 'छोटे दिमाग वाली बात'

Arshad Warsi ने कहा कि Kalki 2898 AD उन्हें पसंद नहीं आई. साथ ही उन्होंने इस फिल्म में Prabhas के रोल को जोकर बुला दिया था.

Advertisement
post-main-image
'कल्कि', 'बाहुबली' के बाद प्रभास की पहली क्लीन हिट थी.

Prabhas पिछली बार Kalki 2898 AD नाम की फिल्म में नज़र आए थे. इस फिल्म ने दुनियाभर से झमक के कमाई की. मगर Arshad Warsi को ये फिल्म पसंद नहीं आई. उन्होंने कहा था कि पिक्चर में प्रभास बिल्कुल अच्छे नहीं लगे. फिल्म में उन्हें ‘जोकर’ बना दिया गया था. अब उनके इस बयान पर Sudheer Babu ने पलटवार किया है. इसमें उन्होंने अरशद के बयान को अनप्रोशनल और छोटे दिमाग वाला बताया है. सुधीर ने Tiger Shroff की फिल्म Baaghi में राघव का किरदार निभाया था. ये उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सुधीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर लिखा, 

“रचनात्मक रूप से किसी की आलोचना करना ठीक है. लेकिन भला-बुरा कहना ठीक नहीं है. अरशद वारसी से इस तरह के ग़ैर-पेशेवर रवैये की उम्मीद नहीं थी. छोटे दिमाग से आने वाले इस तरह के कमेंट से प्रभास का कद बहुत बड़ा है.”

Advertisement

दरअसल कुछ दिनों पहले Unfiltered by Samdish नाम के यू-ट्यूब चैनल पर अरशद वारसी ने इंटरव्यू दिया था. इसमें उन्होंने 'कल्कि' फिल्म पर बात की थी. जब उनसे पूछा गया कि हाल-फिलहाल कौन सी फिल्म देखी. अरशद ने कहा था,

“मैंने आखि़री फिल्म 'कल्कि' देखी थी. मुझे वो बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी. मुझे पिक्चर में प्रभास बिल्कुल अच्छे नहीं लगे. उन्हें जोकर बना दिया. पूरी पिक्चर में वो जोकर जैसे लगे. मैं मैड मैक्स जैसी फिल्म की उम्मीद कर रहा था. मगर मैं 'कल्कि' से बहुत निराश हुआ.”

‘कल्कि’ ने भारत में करीब 691 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. वहीं, दुनियाभर में ने 1000 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की थी. फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और साश्वत चटर्जी जैसे एक्टर्स दिखे थे. फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया था. मगर दर्शकों को इस बात से नाराज़गी रही कि ‘कल्कि’ के मेकर्स ने पहले पार्ट में अधूरी कहानी दिखाई है. आगे की कहानी वो दूसरे पार्ट में दिखाएंगे. जो कि गलत है. उन्हें एक फिल्म के पैसे में एक 'पूरी' फिल्म देखने को मिलनी चाहिए. 

Advertisement

सुधीर बाबू तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं. उन्होंने साल 2010 में ‘माया चेसावे’ नाम की फिल्म से अपना डेब्यू किया था. मगर लीड रोल में उनकी पहली फिल्म थी ‘सिवा मनसुलो श्रुति’. इसके अलावा उन्होंने ‘हंट’, ‘कन्नुला तीमिरु’ और ‘मामा मशचेन्द्र’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. सुधीर स्टेट लेवल के टॉप बैडमिंटन प्लेयर भी रह चुके हैं.

वीडियो: जया बच्चन, अरशद वारसी का कौन सा जवाब सुनकर भड़क गईं, क्यो बोलीं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement