Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की मच अवेटेड फिल्म Stree 2 का ट्रेलर आ गया है. अमर कौशिश के डायरेक्शन में बनी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की इस फिल्म का बज़ अभी से बन चुका है. इसका ट्रेलर देखने के बाद जनता लहालोट हो गई है. ट्विटर पर 'स्त्री 2' के ट्रेलर को शेयर कर-कर के लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें एडिटर्स से कुछ शिकायते हैं.
'स्त्री 2' का ट्रेलर देख, क्या बोले लोग?
Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की Stree 2 का ट्रेलर देख लोगों ने मेकर्स से इस एक चीज़ की शिकायत कर डाली.


आइए ऐसे ही कुछ मज़ेदार ट्वीट आपको पढ़ाते हैं. एक शख्स ने लिखा,
''स्त्री 2 का ट्रेलर कितना मज़ेदार है या. कॉमेडी बिल्कुल प्वॉइंट पर है. राजकुमार राव कॉमेडी जॉनर में कभी निराश नहीं करते. बस दिक्कत ये है कि ट्रेलर में फिल्म का बहुत ज़्यादा प्लॉट बता दिया गया है.''
एक शख्स ने श्रद्धा कपूर की तारीफ में पोस्ट किया. लिखा,
''सालों तक श्रद्धा कपूर को ट्रोल किया जाता रहा कि वो कभी किसी सोलो पोस्टर में नहीं आईं, उन्हें 'स्त्री' में स्क्रीन प्रेजेंस नहीं मिला. अब देखिए उन्होंने रिटर्न में क्या दिया है. चार सोलो पोस्टर और फीमेल सेंट्रिक फिल्म.''
एक ने कहा,
''कमाल का ट्रेलर. बहुत मज़ा आया. सारे जोक्स सही से लैंड नहीं हुए मगर ऐसा लग रहा है कि ये टिपिटल राज एंड डीके टाइप वाली फिल्म है. बढ़िया ह्यूमर जो इस प्रीक्वल को बेस्ट बनाता है.''
एक यूज़र ने और कहा,
''चंदेरी गैंग एक बार फिर हॉरर और लाफ्टर लेकर लौट आया है. 'स्त्री 2' 15 अगस्त को आ रही है. इसमें कोई शक नहीं कि ये साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म होने वाली है.''
एक ने लिखा,
'' 'स्त्री 2' इंडियन सिनेमा पर चोट करती है. लग रहा है तूफान आने वाला है. इस साल की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्म देखने के लिए तैयार हो जाइए.''
कई यूज़र्स तमन्ना भाटिया के रोल की तारीफ कर रहे हैं. ट्रेलर में दिखाए गए उनके डांस को देखकर लोग कह रहे हैं कि उनका भी फिल्म में ज़रूरी रोल होगा. इसके अलावा लोग 'स्त्री 2' की कमाई पर भी बात कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई करेगी. क्लैश होने के बाद भी ये 300 करोड़ के आस-पास तक कमा लेगी. हालांकि ये तो 15 अगस्त के बाद ही पता चलेगा. जब 'स्त्री 2' बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी.
ख़ैर, इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बैनर्जी और तमन्ना भाटिया जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे. स्त्री 2 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. इसका क्लैश अक्षय कुमार की खेल-खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा से होगा. मगर फिलहाल इन तीनों फिल्मों में स्त्री 2 का ही पलड़ा भारी लग रहा है.
वीडियो: 'स्त्री-2 में एक बड़ा सरप्राइज है', पंकज त्रिपाठी क्या बता गए?






















