'ग्लैडिएटर 2' का फर्स्ट लुक आया, धर्मा की फिल्म 'किल' का हॉलीवुड रीमेक बनेगा, लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख़ को मिलेगा सम्मान. सिनेमा से जुड़ी सभी खबरें जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख़ को मिलेगा सम्मान
शाहरुख को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड या लेपर्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. सम्मान के तौर पर फेस्टिवल में शाहरुख की फिल्म 'देवदास' भी दिखाई जाएगी.
.webp?width=360)

1. 'ग्लैडिएटर 2' का फर्स्ट लुक आया
'ग्लैडिएटर 2' से पेड्रो पास्कल, पॉल मेस्कल और डेंजल वॉशिंगटन समेत कई एक्टर्स का फर्स्ट लुक आ गया है. वैनिटी फेयर ने ये तस्वीरें साझा की हैं. ओरिजिनल फिल्म की ही तरह इस दूसरे पार्ट को भी रिडली स्कॉट ही डायरेक्ट कर रहे हैं.
2. 'हेलबॉय: द क्रूकेड मैन' का ट्रेलर आया
'हेलबॉय: द क्रूकेड मैन' का पहला ट्रेलर आ गया है. ये एक सुपर हीरो हॉरर फिल्म है. फिल्म में जेफरसन वाइट, जैक केसी, एडेलिन रुडोल्फ जैसे कलाकार नज़र आने वाले हैं. फिल्म को ब्रायन टेलर ने डायरेक्ट किया है. इसे 2024 के आखिर तक रिलीज़ करने की तैयारी है.
3. धर्मा की फिल्म 'किल' का हॉलीवुड रीमेक बनेगा
राघव जुयाल, लक्ष्य ललवानी और तान्या मानिकतला की फिल्म 'किल' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. इससे पहले फिल्म को कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया जा चुका है. अब इस फिल्म का हॉलीवुड रीमेक बनने जा रहा है. लायंसगेट और 'जॉन विक' बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी 87 इलेवेन एंटरटेनमेंट मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे. चैड स्टेल्स्की ने 'किल' को हाल ही में उनकी देखी सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्म्स में से एक बताया. फिल्म को निखिल नागेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है.
4. 'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज़ डेट आई
करीना कपूर खान की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. फिल्म को एकता कपूर के साथ करीना ने मिलकर को-प्रोड्यूस भी किया है. 'द बकिंघम मर्डर्स' को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2023 में 67th लंदन फिल्म फेस्टिवल में हुआ था.
5. लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख़ को मिलेगा सम्मान
स्विट्जरलैंड के लोकार्नो में होने वाले 77 th लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख़ खान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा. शाहरुख को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड या लेपर्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. सम्मान के तौर पर फेस्टिवल में शाहरुख की फिल्म 'देवदास' भी दिखाई जाएगी. 11 अगस्त को शाहरुख़ स्पाज़ियो सिनेमा में आयोजित क्वेश्चन-आंसर सेशन में भी हिस्सा लेंगे.
6. 'औरों में कहां दम था' की रिलीज़ पोस्टपोन
अजय देवगन और तबू की फिल्म 'औरों में कहां दम' था' की रिलीज़ डेट आगे खिसका दी गई है. बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, ऐसा प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस को देखते हुए किया गया है. 'कल्कि' ने अपने पहले वीकेंड पर बढ़िया कमाई की और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वीकएंड पर भी फिल्म अच्छा परफॉर्म करेगी. ऐसे में अगर 5 जुलाई को 'औरों में कहां दम था' रिलीज़ होती है, तो स्क्रीन शेयरिंग को लेकर मामला फंसेगा और दोनों फिल्मों को इसका नुकसान होगा. रिपोर्ट्स हैं कि अब 'औरों में कहां दम था' 26 जुलाई को रिलीज़ हो सकती है. जिससे उसकी टक्कर 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' से होगी.
वीडियो: Juhi Chawla ने बताया, Shahrukh Khan के शुरुआती दिनों का किस्सा






















