The Lallantop

शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर नहीं आया, सोशल मीडिया हलकान

करण जौहर की इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैन्स की उम्मीदें बढ़ाईं और कंफ्यूज़ भी कर दिया.

Advertisement
post-main-image
'जवान' के एक सीन में शाहरुख खान.

Shahrukh Khan की Jawan का ट्रेलर कब आएगा? हर तरफ यही सवाल है. क्योंकि फिल्म की रिलीज़ में मात्र 10 दिन बाकी हैं. जब शाहरुख ने #AskSRK किया, तो पब्लिक को लगा कि फिल्म से कुछ आने वाला है. मगर शाहरुख ने Ramaiya Vastavaiya गाने का टीज़र रिलीज़ कर दिया. मगर न अब तक वो गाना आया है, न ट्रेलर. तिस पर Karan Johar की इंस्टाग्राम स्टोरी ने जनता को और हलकान कर दिया. करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि उन्होंने इस सदी का सबसे शानदार ट्रेलर देखा. मगर उन्होंने फिल्म का नाम नहीं बताया. पब्लिक दो फिल्मों के बीच कंफ्यूज़ हो गई. कोई कह रहा कि करण 'जवान' की बात कर रहे हैं. दूसरे तबके का मानना है कि वो Prabhas की Salaar के बारे में भी बात कर रहे हो सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
karan johar, jawan,
करण जौहर की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट.

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वीकेंड पर रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के ऑफिस में 'जवान' ट्रेलर दिखाया गया. यहां मीडिया और इंडस्ट्री से कुछ गिने-चुने लोगों को बुलाया गया था. संभवत: यहां रानी मुखर्जी भी मौजूद थीं. वो शाहरुख की क्लोज़ फ्रेंड हैं. यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा की पत्नी भी हैं. पब्लिक अंदाज़ा लगा रही है कि इस मौके पर करण जौहर भी मौजूद थे. तभी उन्होंने सदी का सबसे शानदार ट्रेलर देखने वाला दावा किया.

सनद रहे कि ये सब सुनी सुनाई खबरें हैं. एग्ज़ैक्ट्ली किसी को नहीं पता कि 'जवान' का ट्रेलर कब आएगा. 'जवान' की मार्केटिंग टीम Prevue के बाद से हर सोमवार को फिल्म से कुछ न कुछ रिलीज़ कर रही थी. मगर 'गदर 2' के चक्कर में उन्होंने एक मंडे स्किप कर दिया. इसलिए सबको उम्मीद थी कि 28 अगस्त वाले सोमवार को 'जवान' का ट्रेलर आ सकता है. मगर मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई सुगबुगाहट नहीं है. अमूमन फिल्म से जुड़ा कुछ भी रिलीज़ करने से पहले उसके बारे में एडवांस में बता दिया जाता है. पोस्टर्स आ जाते हैं, जिस पर रिलीज़ का समय और तारीख लिखी होती है. मगर इस सोमवार को वैसा कुछ नहीं आया.

Advertisement

शनिवार को शाहरुख खान ने फैन्स के साथ #AskSRK सेशन किया, तो उम्मीदें बढ़ गई थीं. लोगों को लगा कि पक्का सोमवार को कुछ आ रहा है. उन्होंने इस सेशन के आखिर में 'रमैया वस्तावैया' गाने का टीज़र रिलीज़ कर दिया. मगर ये नहीं बताया कि वो गाना रिलीज़ कब होगा. हो सकता है, वो आज रिलीज़ कर दिया जाए.

अगले कुछ दिनों में शाहरुख 'जवान' प्रमोशन के लिए दो बड़े इवेंट्स में हिस्सा लेने वाले हैं. 30 सितंबर को चेन्नई में फिल्म का म्यूज़िक लॉन्च इवेंट होना है. यहां फिल्म के सारे गाने रिलीज़ किए जाएंगे. इस इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद होगी. साउथ इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने लोग भी शरीक होंगे. म्यूज़िक कंपोज़र अनिरुद्ध रविचंदर लाइव परफॉरमेंस भी देने वाले हैं. इसके बाद 1 सितंबर को शाहरुख खान दुबई जा रहे हैं. वहां भी वो फिल्म के लिए एक प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लेंगे. चांसेज़ हैं कि आज-कल में ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा. अगर ऐसा नहीं होता, तो संभावनाएं हैं कि 1 अगस्त को दुबई से ही शाहरुख 'जवान' का ट्रेलर लॉन्च कर सकते हैं. इसी दिन इंडिया में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी खोली जा सकती है.

Advertisement

'जवान' में शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण और योगी बाबू जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. इस फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है. 'जवान' 7 सितंबर को थिएटर्स में लग रही है. 

वीडियो: शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज़ से पहले ही अपने नाम कौन सा बड़ा रिकॉर्ड कर लिया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement