The Lallantop

शाहरुख खान की 'जवान' खरीदने के लिए ओटीटी प्लैटफॉर्म्स भिड़े पड़े हैं

सबको उम्मीदें हैं कि 'जवान' भयंकर व्यूअरशिप ला सकती है. क्योंकि इसमें नॉर्थ और साउथ दोनों इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं. जो इसे प्रॉपर पैन-इंडिया फिल्म बनाती है.

Advertisement
post-main-image
'जवान' के टीज़र में शाहरुख खान.

Shahrukh Khan की अगली फिल्म है Jawan. इस पिक्चर की शूटिंग ऑलमोस्ट पूरी हो चुकी है. दो गाने और कुछ पैचवर्क का काम बाकी है. कहने का मतलब फिल्म तय तारीख पर ही रिलीज़ होगी. मगर उसकी OTT रिलीज़ को लेकर अभी से प्लैटफॉर्म्स की भिड़ंत शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि 'जवान' के मेकर्स कई ओटीटी प्लैटफॉर्म्स के साथ गंभीरता से बातचीत कर रहे हैं. जल्द ही फैसला लिया जाएगा कि थिएटर्स से उतरने के बाद Atlee डायरेक्टेड फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज़ होगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'पठान' की तोड़फोड़ सक्सेस के बाद 'जवान' मार्केट में हॉट प्रॉपर्टी बनी हुई है. पिंकविला की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि 'जवान' भयंकर व्यूअरशिप ला सकती है. क्योंकि अव्वल तो ये मेगा बजट फिल्म है. इसका आइडिया यूनिवर्सल है. यानी इस फिल्म के कॉन्सेप्ट से सिर्फ देसी ऑडियंस ही नहीं इंडिया से बाहर के लोग भी रिलेट करेंगे. प्लस इसमें नॉर्थ और साउथ दोनों इंडस्ट्रीज़ के बड़े सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं. इसलिए इसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज़ किया जाएगा. जो कि इसे प्रॉपर पैन-इंडिया फिल्म बनाती है. इसे शाहरुख के फैंस तो देखेंगे, साउथ सुपरस्टार्स के फैंस भी देखेंगे. बेसिकली ये फिल्म देशभर में ओटीटी पर देखी जाएगी.

किसी ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए इससे ज़्यादा मुनाफे का सौदा क्या होगा. इसलिए 'जवान' के डिजिटल राइट्स को लेकर प्लैटफॉर्म्स भिड़े हुए हैं. एक और बड़ा पॉइंट ये है कि 'जवान' को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं. एटली की पिछली फिल्म 'बिगिल' ब्लॉकबस्टर रही थी. फिल्म ने दुनियाभर से 300 करोड़ रुपए से ज़्यादा कमाए थे. थलपति विजय के बाद एटली इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं. ये एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी भी फिल्म के बज़ में इजाफा कर रही है.

Advertisement

पिंकविला की उसी रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल 'जवान' के ओटीटी राइट्स की रेस में नेटफ्लिक्स सबसे आगे चल रही है. वो बात अलग है कि शाहरुख की 'पठान' अमेज़न प्राइम वीडियो पर आई थी. हालांकि वो YRF की पिक्चर थी. मगर नेटफ्लिक्स के साथ शाहरुख खान और उनकी कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट का पुराना संबंध रहा है. रेड चिलीज़ के तहत बनीं कम से कम 20 फिल्में और सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल हैं. पिछले ही साल नेटफ्लिक्स ने रेड चिलीज़ के राइट्स को रिन्यू किया है. यानी अब इस प्रोडक्शन कंपनी की फिल्में अगले पांच साल तक इसी प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध रहेंगी. इसलिए ये उम्मीद की जा रही है कि 'जवान' के डिजिटल राइट्स भी नेटफ्लिक्स को ही मिलेंगे.

खैर, जहां तक 'जवान' की शूटिंग का सवाल है, तो फिल्म का काम 20 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा. अप्रैल के शुरुआती दो हफ्तों में शाहरुख खान, नयनतारा और दीपिका पादुकोण के साथ दो अलग-अलग गाने शूट करेंगे. इसके बाद कुछ बचा-खुचा काम पूरा किया जाएगा. 'जवान' की VFX और पोस्ट-प्रोडक्शन टीम जोर-शोर से काम में लगी है. ताकि फिल्म को 2 जून तक रिलीज़ किया जा सके. बताया जा रहा है कि एटली कॉन्फिडेंट हैं कि वो पिक्चर को समय पर रेडी कर लेंगे. फिल्म का फाइनल VFX प्रिंट 10 मई तक लॉक कर लिया जाएगा. उसके बाद भी मेकर्स के पास 20 दिन बचेंगे. जिसमें फिल्म को फिनिशिंग टच दिया जाएगा.

'जवान' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, योगी बाबू और दीपिका पादुकोण जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. 'जवान' 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. पिछले दिनों खबर आई कि 'जवान' का टीज़र सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ अटैच करके रिलीज़ किया जा सकता है. 

Advertisement

वीडियो: दी सिनेमा शो: एटली की जवान में शाहरुख खान अंडर वॉटर स्टंट करेंगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement