The Lallantop

'पठान 2' कब आएगी शाहरुख खान ने बता दिया!

#AskSRK में शाहरुख ने पठान का सबसे टफ सीन और रिटायरमेंट प्लान पर भी बात की.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान ने #AskSRK में पठान- 2 पर बात की.

Pathaan की रिलीज़ से पहले और बाद में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने कोई भी प्रमोशनल इंटरव्यू नहीं दिया. इसके बजाय उन्होंने #AskSRK के नाम से ट्विटर पर सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रखा. ऐसा ही एक सेशन उन्होंने आज यानी 20 फरवरी की दोपहर को शुरू किया. इस बारे में ट्वीट कर शाहरुख ने कहा कि हम पिछले 4 साल से Ask SRK कर रहे हैं. आज भी एक सेशन करते हैं जिसमें मज़ेदार सवाल लेंगे या यूं कहें Dont ask srk वाले सवाल पूछ सकते हैं. इसके बाद शाहरुख ने पठान का सबसे टफ सीन, अपने रिटायरमेंट प्लान और 10वीं -12वीं का बोर्ड एग्जाम देने वाले बच्चों के लिए नसीहत टाइप के सवालों के जवाब दिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सबसे पहले एक यूज़र ने पूछा, ‘आपकी सबसे बुरी आदत कौन-सी है?’

शाहरुख ने कहा,

Advertisement

"मैं एक ही चीज को कई बार समझाता हूं. मैं एक ही चीज़ को कई बार समझाता हूं. मैं एक ही चीज़ को कई बार समझाता हूं."

अरहान ने कहा, ‘अपने ऐक्टिंग करियर में आपने खूब सारे रोल किए हैं. कोई ऐसा कैरेक्टर है जिसे करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आया?’

शाहरुख ने लोगों का दिल जीतने वाला जवाब देते हुए कहा,

Advertisement

"अब मुझे वह किरदार निभाना पसंद है जो मुझे लगता है कि लोग चाहते हैं कि मैं निभाऊं...मैं एक अभिनेता के रूप में विकसित हो चुका हूं. मेरी अपनी पसंद अब कम होती जा रही है"

एक सवाल पूछा गया कि आपको पालतू जानवर पसंद हैं?

शाहरुख ने जवाब दिया,

"हां. पर मैं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर नहीं डालता. मैं नहीं चाहता वो मुझसे ज़्यादा फेमस हो जाएं."

एक ने पूछा, “क्या मुझे आपके बाएं डिम्पल को चूमने की इजाज़त है?”

शाहरुख ने कहा,

"राइट वाला डिम्पल अकेला महसूस कर रहा है. लेफ्ट वाला तो ठीक है."

एक यूजर ने हाथ की तस्वीर ट्वीट की, जिसमें शाहरुख खान के साइन का टैटू गुदा है. उसने पूछा, “मेरे टैटू के लिए एक शब्द?”

जवाब में शाहरुख ने कहा,

"आपका हाथ मेरी चेकबुक जैसा लग रहा है"

सतीश ने पूछा, “आपकी सदाबहार मुस्कान का राज़?”

जवाब में शाहरुख ने कहा,

"ज़िंदगी छोटी है. जब तक दांत हैं तब तक मुस्कुराओ"

एक यूजर ने पूछा, “पठान शूट के दौरान सबसे टफ सीन कौन-सा था?”

शाहरुख ने कहा,

"बॉडी शॉट्स. मुझे बहुत ज्यादा शर्म आ रही थी, और ठंड भी लग रही थी."

ज़ारून ने पूछा, “क्या आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आप इस दुनिया के राजा हैं?”

इस पर शाहरुख ने जवाब दिया,

"अभी मैं अपने बेटे के खिलौने समेट रहा हूं. एक बहुत ज़रूरी हिस्सा मिल नहीं रहा. इसलिए राजा वाजा जैसा कुछ नहीं महसूस हो रहा."

एक यूज़र ने पूछा, “आपकी सबसे पसंदीदा कार कौन-सी है?”

शाहरुख ने कहा,

"मेरे पास कोई कूल कार नहीं है. केवल hyundai के अलावा. सोशल मीडिया या आर्टिकल्स में मेरी लग्ज़री कार के बारे में जो भी दावा किया जाता है, वो सब फर्जी है."

संदीप ने पूछा, “आपके रिटाइर होने के बाद बॉलीवुड में सबसे बड़ा कौन होगा?”

शाहरुख ने कहा,

"मैं ऐक्टिंग से कभी रिटायरमेंट नहीं लूंगा. मुझे निकालना पड़ेगा और शायद तब भी मैं और बेहतर होकर वापस लौटूं."

एक यूजर ने पूछा, “आप कैसे खुद को शांत और ज़मीन से जुड़ा हुआ रखते हैं?”

शाहरुख ने कहा,

"मैंने किसी से सुना था, मुश्किल वक्त में गुस्सा करने पर आप खुद ही मुश्किल बन जाते हो. इसलिए मैं कूल रहने की कोशिश करता हूं."

रेहा ने पूछा, “non srk मूवी से आपका सबसे फेवरेट सीन कौन-सा है?”

जवाब आया, 

"जब अमर अकबर एंथनी में बच्चन साहब कहते हैं, मैंने दो मारा पर सालिड मारा ना."

एक यूजर ने पूछा, “जब आपने पहली बार खुद को पर्दे पर देखा था तो कैसा महसूस हुआ था?”

शाहरुख ने कहा, 

"खुद को स्क्रीन पर देखकर मुझे बड़ा अजीब लगता है"

पलाश ने पूछा, पठान की वो चीज जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं आई.

शाहरुख ने कहा, 

"वो बहुत तेज़ी से खत्म हो गई."

Not Ashutosh नाम के यूजर ने पूछा, “जब आप बच्चे थे तब आप बहुत लंबे समय तक किस पर विश्वास करते थे?”

शाहरुख ने कहा,

"मुझे अपना तो याद नहीं. पर मेरे बच्चे आर्यन और सुहाना को लंबे समय तक ये लगता था कि इस दुनिया में सभी टीवी में काम करते हैं. क्योंकि उन्होंने हमारे सारे दोस्तों को उसी में देखा था."

एक यूजर ने पूछा, 'पिछली फिल्म के बाद जब आपने 3-4 साल का ब्रेक लिया था, तब क्या महसूस किया? क्या इस प्रकार के ब्रेक ज़रूरी होते हैं और इससे आपकी ज़िंदगी में क्या बदलाव आया?

शाहरुख ने कहा,

"मैंने घर में बैठकर खूब फिल्में देखी जितनी देख सकता था. ताकि फिर से दर्शक बन सकूं ना कि मूवी बनाने वाला.

हर्षवर्धन पाटिल ने पूछा, “अगले हफ्ते से 10वीं और 12वीं के बच्चे बोर्ड एक्जाम देंगे. उनके लिए कोई मोटीवेशनल वर्डस?”

शाहरुख ने कहा,

"जितना हो सके मेहनत से पढ़ाई करना. घबराना नहीं. मैं स्कूल के मार्च पास्ट में एक प्लेकार्ड ले जाता था. अपना बेस्ट दो. और बाकी छोड़ दो. बस तनाव मत लेना. बाकी ऑल द बेस्ट."

मनीष ने पूछा, “मुझे आपका विट और हर चीज़ के बारे में जानकारी होना बहुत लुभाता है. आपने ये कैसे सीखा? क्या कभी ऐसा होता है कि आप कुछ नहीं करते?”

शाहरुख ने जवाब दिया,

"हां. मैं बहुत सा वक्त कुछ ना कर के गुज़रता हूं. इससे मेरा दिमाग उन कामों के लिए खाली होता है जो मुझे आगे जाकर करना है क्योंकि जो कुछ नहीं करते वो कमाल करते हैं."

एक यूजर ने पूछा, “पूरे देश की तरफ से मैं पूछना चाहता हूं, पठान-2 कब आएगी?”

शाहरुख ने कहा,

"पठान-2 ही नहीं, मेरा कोई भी काम जो आने वाला है वो मैं खुद अनाउन्स करूंगा. सच्चाई का इंतज़ार करना. झूठी गप्पें मत सुनना."

मिर्जा फैसल खान ने पूछा,  “अच्छी शादीशुदा ज़िंदगी का सीक्रिट क्या है?”

जवाब आया,

"गौरी का सबसे सच्चा दिल और साफ दिमाग है. उसने हम सभी को परिवार और प्यार की अच्छाई में विश्वास दिलाया है."

विवेक ने कहा, “आपकी किताब पूरी हुई?”

शाहरुख ने कहा,

"अभी तो नहीं. पर जवान और डंकी के शूट के बाद मैं उसपर वापस काम चालू करूंगा."

अख्तर खान ने शाहरुख की शर्टलेस फोटो पोस्ट कर लिखा, “खान साहब. FIR फाइल करने जा रहा हूं आपके खिलाफ. ये बंदा झूठ बोलता है कि ये 57 साल का है”

शाहरुख ने भी मौज लेते हुए जवाब दिया, 

"प्लीज मत करो यार. मैं ही मान लेता हूं कि मैं तीस का हूं. अब मैंने सच बता दिया है. इसलिए मेरी अगली फिल्म का नाम भी जवान है."

अनुष्का ने शाहरुख से लकी नंबर पूछा तो शाहरुख ने पठान के कलेक्शन की ओर इशारा करते हुए कहा,

"अभी तो नंबर 1000."

हिना ने इरफान खान को याद करते हुए ट्वीट किया, “उन्होंने कहा था हॉलीवुड के पास शाहरुख खान नहीं है. आपका क्या कहना है?”

शाहरुख ने कहा,

"मैं उन्हें मिस करता हूं. वो बहुत अच्छे दोस्त थे."

इसके बाद शाहरुख ने विदा ले ली, ये कहते हुए कि अब वर्कआउट करना है. बॉडी बुला रही है.

तो ये था आज के Ask SRK का हासिल. आपकी राय के लिए कॉमेंट बॉक्स खुला है.

वीडियो: शाहरुख खान की पठान पर पब्लिक की डिमांड, तो चौथा वीकेंड भी बढ़े शोज

Advertisement