The Lallantop

500 करोड़ क्लब में दस्तक देने को तैयार शाहरुख की 'पठान'

फिलहाल भारत में 'पठान' 450 करोड़ से ज़्यादा कमा चुकी है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की फिल्म जलवा काट रही है

सिनेमाई खबरों का एक पता, ‘दी सिनेमा शो’. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1) अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में होगा दृश्यम फ्रेंचाइज़ का रीमेक

मोहनलाल की दृश्यम फ्रेंचाइज़ की फिल्में जनता और क्रिटिक्स दोनों ने खूब पसंद की. इसके अजय देवगन वाले हिंदी रीमेक भी पसंद किए गए. अब खबर है कि इसके राइट्स पैनोरमा स्टूडियोज ने खरीद लिए हैं. वो इसे इंग्लिश समेत दूसरी भाषाओं जैसे जापानी और कोरियन में भी बनाएगा.

Advertisement

2) तृषा के विजय थलपति की 'लियो' से हाथ खींचने की ख़बरें वायरल

विजय थलपति की फिल्म 'लियो' की शूटिंग इस वक्त कश्मीर में चल रही है. इस फिल्म में उनके साथ तृषा भी हैं. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई. इसके बाद कहा गया कि ये चेन्नई एयरपोर्ट की तस्वीर है. तृषा कश्मीर में नहीं हैं. यानी वो फिल्म से वॉक आउट कर गई हैं क्या? पर अब उनकी मां ने एक रीजनल चैनल से बात हुए इस खबर का खंडन किया है. उनके अनुसार तृषा कश्मीर में ही हैं और 'लियो' की शूटिंग कर रही हैं.

3) साल के अंत में रिलीज होगी श्रीदेवी की बायोग्राफी

Advertisement

अभी खबर आई थी कि चीन में श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी के मौके पर 'इंग्लिश-विंग्लिश' को रिलीज किया जाएगा. अब बोनी कपूर ने जानकारी दी है कि श्रीदेवी के जीवन पर आने वाली किताब इसी बरस के अंत तक आ जाएगी.

4) 500 करोड़ क्लब में दस्तक देने को तैयार शाहरुख की 'पठान'

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का जलवा जारी है. फिल्म ने 8 फरवरी को 6 से 7 करोड़ रूपए की कमाई की है. अब भारत में इसका कलेक्शन 454 करोड़ के करीब हो गया है. 'पठान' अगले सप्ताह 500 करोड़ी क्लब में शामिल हो सकती है.

5) धनुष की पहली बाईलिंगुअल फिल्म 'वाथी' का ट्रेलर रिलीज

धनुष की फिल्म 'वाथी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ये उनकी पहली बाईलिंगुअल फिल्म है. इसे तमिल और तेलुगु दोनों में शूट किया गया है. ये एक सोशल ड्रामा होने वाली है. इसमें धनुष के साथ संयुक्ता मेनन लीड रोल में हैं. फिल्म 17 फरवरी को रिलीज हो रही है.

6) नेवी ऐक्शन एडवेंचर फिल्म में नज़र आएंगे राम चरण

राम चरण आजकल RRR की सफलता एन्जॉय कर रहे हैं. अब खबर है कि उन्होंने RC17 के लिए हां कह दी है. ये नेवी ऐक्शन एडवेंचर फिल्म होगी. इसे कन्नड़ा डायरेक्टर नार्तन बनाने वाले हैं.  

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'पठान' के टिकट रेट घटाए, जनता टूट पड़ी

Advertisement