नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें.
'डंकी' का गाना देख लोग क्या बोले?
'लुट पुट गया' फिल्म का पहला गाना है. ये स्वीट सा रोमैंटिक गाना है. लोगों को गाने से 90s की वाइब आ रही हैं.


# नेटफ्लिक्स दिबाकर बैनर्जी की फिल्म रिलीज़ नहीं कर रहा?
डेडलाइन को दिए इंटरव्यू में दिबाकर बैनर्जी ने बताया कि उन्होंने 2020 में नेटफ्लिक्स के लिए 'फ्रीडम' नाम की एक फिल्म बनाई. इसे अभी तक रिलीज़ नहीं किया गया है. उन्होंने कहा, "नेटफ्लिक्स ने फिल्म को रोके रखने की कोई ठोस वजह नहीं बताई."
# अगले साल शुरू होगी 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने बताया कि 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और साल के अंत तक फिल्म को रिलीज़ किया जा सकता है.
# नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी प्रिया बापट
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म में उनके साथ मराठी अभिनेत्री प्रिया बापट भी नज़र आएंगी. ये फिल्म 90s के दौर में सेट एक थ्रिलर फिल्म होगी. इसे सेजल शाह डायरेक्ट करेंगी.
# शेखर कपूर की बेटी जल्द करेंगी अपना बॉलीवुड डेब्यू
बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ फिल्ममेकर शेखर कपूर की बेटी कावेरी कपूर जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक़ कावेरी अपने रोल के लिए काफी तैयारियां कर रही हैं.
# 'डंकी' के पहले गाने 'लुट पुट' पर लोगों ने क्या कहा?
शाहरुख़ खान की फिल्म 'डंकी' का ड्रॉप 2 आ गया है. ये फिल्म का पहला गाना है. इसका नाम है 'लुट पुट गया'. ये स्वीट सा रोमैंटिक गाना है. लोगों को गाने से 90s की वाइब आ रही हैं.कोई इसे मास्टरपीस बता रहा है, तो किसी को ये एक रेफ्रेशिंग गाना लग रहा है. कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें गाना बोरिंग लग रहा है. कुछ लोग कह रहे हैं, "शाहरुख़ खान- अरिजीत सिंह और राजकुमार हिरानी का कॉम्बिनेशन गूज़बम्प्स ले आया है." लोग शाहरुख़ के लुक की भी चर्चा कर रहे हैं. उन्हें लग रहा है कि इसके बाद शॉर्ट कुर्ता और कार्गो पैंट्स नया फैशन ट्रेंड बनने वाला है.
# दीपा मेहता की अगली फिल्म में नज़र आएंगी फ्रीडा पिंटो
फिल्ममेकर दीपा मेहता की अगली फीचर फिल्म में फ्रीडा पिंटो मेन रोल में नज़र आएंगी. ये फिल्म अवनी दोषी की नॉवेल बर्न्ट सुगर पर बेस्ड है. अगले साल की शुरुआत में फ्रीडा फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगी.






















