The Lallantop

शाहरुख खान की DDLJ का सबसे आइकॉनिक सीन हॉलीवुड से चुराया निकला

ट्विटर पर साल 1993 में आई फिल्म In The Line Of Fire का एक सीन वायरल हो रहा है. जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि Dilwale Dulhania Le Jayenge का एक सीन इसी से कॉपी किया गया है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान और काजोल की डीडीएलजे को इंडस्ट्री की कुछ कल्ट फिल्मों में गिना जाता है.

साल 1995 में Shahrukh Khan की एक फिल्म आई थी. वो फिल्म जिसने उन्हें इंडस्ट्री में रोमांटिक हीरो के रोल में पहचान दिलाई. वो फिल्म जिसने बहुत सारे इतिहास रच दिए. वो फिल्म जिससे शाहरुख और काजोल की जोड़ी ऑल टाइम हिट जोड़ियों में कंसीडर की जाने लगी. इस फिल्म का नाम था,Dilwale Dulhania Le Jayenge. इस पिक्चर को हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में गिना जाता है. जिसके एक-एक डायलॉग्स, एक-एक सीन यहां तक की गाने भी लोगों को रटे हुए हैं. मगर अब सोशल मीडिया पर एक हॉलीवुड फिल्म का सीन वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि DDLJ का एक आइकॉनिक सीन इसी हॉलीवुड फिल्म से चुराया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शाहरुख खान-काजोल की DDLJ का अलग फैन बेस है. कितने ही लोगों की ये कंफर्ट फिल्म है. ऐसी फिल्म जिसे वो कभी भी और कहीं से भी देख सकते हैं. मगर अब ट्विटर पर साल 1993 में आई फिल्म In The Line Of Fire का एक सीन वायरल हो रहा है. जिसमें एक्टर Clint Eastwood नज़र आ रहे हैं. इस सीन में उनके साथ एक्ट्रेस Rene Russo दिख रही हैं.

इस सीन में Clint का  किरदार, Rene के किरदार को देखकर इंग्लिश में कहते हैं-

Advertisement

''अगर ये पलटकर देखेगी तो ये मुझे पसंद करती है....चलो भी अब पलट जाओ...''

अब जिन्होंने DDLJ देखी है उन्हें वो सीन तो याद ही होगा जब सिमरन ट्रेन की तरफ बढ़ रही होती है और पीछे से राज कहता है-

''राज, अगर ये लड़की तुझसे प्यार करती है तो ये पीछे मुड़कर ज़रूर देखेगी...पलट...पलट...पलट...''

Advertisement

और दोनों ही फिल्मों में, Rene का किरदार और काजोल का किरदार पलट जाता है. राज को पता चल जाता है कि सिमरन उससे प्यार करती है.

क्लिंट ईस्टवुड की In The Line Of Fire, 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' से दो साल पहले आई थी. इसलिए कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा ने सीन को कॉपी किया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कह रहे हैं कि उन्हें पता ही नहीं था कि इस सीन को भी चुराया गया है.

ख़ैर, 'इन द लाइफ ऑफ फायर' की बात करें तो ये रोमांटिक नहीं एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी. इसे Wolfgang Petersen ने डायरेक्ट किया था. फिर DDLJ की बात करें तो इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था. ये फिल्म आदित्य चोपड़ा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी. पिक्चर सुपर हिटर साबित हुई. इसने ना सिर्फ शाहरुख के करियर को चमकाया बल्कि काजोल और दूसरे एक्टर्स को भी बहुत ज़्यादा पॉपुलैरिटी मिली. 40 लाख में बनी इस पिक्चर ने उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. 

वीडियो: शाहरुख खान की आंखों में समस्या, मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जाएंगे विदेश

Advertisement