The Lallantop

रजनीकांत की 'जेलर 2' में शाहरुख खान का कैमियो?

रजनीकांत की 'कुली' में जिस तरह आमिर खान का कैमियो है, खबर थी कि वैसे ही उनकी फिल्म 'जेलर 2' में शाहरुख खान का कैमियो होगा.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान जल्द ही 'किंग' में नज़र आएंगे.

Rajinikanth की साल 2023 में आई फिल्म  Jailer का सीक्वल बनने जा रहा है. इस फिल्म के पहले पार्ट को खूब पसंद किया गया था. इसके दूसरे पार्ट का भी अब इंतज़ार हो रहा है. मेकर्स इसे और बड़े लेवल पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं. खबरें थीं कि फिल्म में इस बार रजनीकांत के साथ Shah Rukh Khan का कैमियो होगा. दोनों स्क्रीन पर एक फाइट सीक्वेंस में साथ नज़र आएंगे. मगर ताज़ा अपडेट ये है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Box Office South India की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख, 'जेलर 2' का हिस्सा नहीं होंगे. वो फिल्म में कोई भी रोल नहीं निभाएंगे. मगर ये बताया जा रहा है कि 'जेलर 2' में किसी बड़े ए लिस्टर बॉलीवुड एक्टर को कास्ट किया जा सकता है. जिस तरह रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में आमिर खान का कैमियो है. उसी तरह 'जेलर 2' में भी किसी बड़े स्टार का कैमियो हो सकता है. जिसकी फॉर्मल अनाउंसमेंट मेकर्स जल्द करेंगे.

नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बन रही 'जेलर 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर पहला पार्ट खत्म हुआ था. पहली वाली फिल्म में मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ का तगड़ा कैमियो था. तीनों की ही मौजूदगी ने फिल्म को एक अलग ही हाईप दे दी थी.सीक्वल में उनके कैरेक्टर्स की वापसी की उम्मीद की जा रही है. कहा ये भी जा रहा है कि इस पार्ट में तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालाकृष्णा भी स्पेशल अपीरिएंस दे सकते हैं. वहीं फिल्म के विलन नागार्जुन अक्किनेनी हो सकते हैं. हालांकि अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है.

Advertisement

ख़ैर, फिलहाल रजनीकांत अपनी फिल्म 'कुली' में व्यस्त हैं. जिसे लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. 'कुली' से पहले रजनीकांत Vettaiyan में दिखाई दिए थे. जिसे बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था. शाहरुख खान की बात करें तो वो इन दिनों 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं. जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ और अरशद वारसी जैस एक्टर्स होंगे.

अब देखना होगा 'जेलर 2' कब आती है और क्या ये पहले पार्ट की ही तरफ पॉपुलर हो पाती है. 

वीडियो: शाहरुख खान पिछले दिनों लंदन में देखे गए, जहां Avengers:Doomsday का शूट चल रहा है

Advertisement

Advertisement