The Lallantop

क्या शाहरुख खान वाकई 'कांतारा' बनाने वालों के साथ काम करने वाले हैं?

होम्बाले फिल्म्स कोई हिंदी फिल्म बनाने का प्लान नहीं कर रही है.

Advertisement
post-main-image
मीडिया में खबरें चल रही थीं कि शाहरुख होम्बाले के साथ फिल्म करने वाले हैं.

सिनेमा की सभी ज़रूरी खबरों का एक अड्डा, द सिनेमा शो:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#1. 2025 में आएंगी ‘बैटमैन 2’, ‘सुपरमैन’ फिल्में

DC स्टूडियो से जेम्स गन और पीटर सेफरन ने आनेवाली फिल्मों का लाइनअप अनाउंस किया है. ‘सुपरमैन’ पर बनने वाली फिल्म 11 जुलाई, 2025 को और ‘बैटमैन 2’ 03 अक्टूबर, 2025 को रिलीज़ होंगी. उन्होंने बताया कि 2025 DC यूनिवर्स के लिए बड़ा साल होने वाला है.

Advertisement

#2. वरुण-जाह्नवी की फिल्म ‘बवाल’ पोस्टपोन हुई

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ पोस्टपोन कर दी गई है. पहले फिल्म 07 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन VFX पर कुछ काम होना बाकी है. इस वजह से फिल्म को खिसका दिया गया. अब 07 अप्रैल को आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘गुमराह’ रिलीज़ होगी.

#3. अनुपम-नीना की ‘शिव शास्त्री बल्बोआ’ का ट्रेलर आया

Advertisement

अनुपम खेर और नीना गुप्ता की फिल्म ‘शिव शास्त्री बल्बोआ’ 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म का ट्रेलर आया है जहां हम इन दोनों एक्टर्स के किरदारों को अमेरिका में देखते हैं. ये फिल्म दो लोगों की खुद को फिर से तलाश करने की जर्नी है.  

#4. फरवरी से इब्राहीम पहली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे  

इब्राहीम अली खान धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म के साथ डेब्यू करने जा रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू होने वाली है. फिल्म को बनाएंगे कायोज़े ईरानी. काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार निभाएंगे.    

#5. YRF पर बनी ‘द रोमांटिक्स’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ  

नेटफ्लिक्स ने यशराज फिल्म्स और उनके सिनेमा पर एक डॉक्यू-सीरीज़ बनाई है, ‘द रोमांटिक्स’. इस सीरीज़ के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान से लेकर आयुष्मान खुराना और भूमि पेडणेकर समेत 35 कलाकारों से बात की. शो का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ है और ये नेटफ्लिक्स पर 14 फरवरी को आएगी.    

#6. होम्बाले फिल्म्स की पहली हिंदी फिल्म में शाहरुख?

कुछ दिन पहले मीडिया में खबरें चली थीं कि KGF और ‘कांतारा’ बनाने वाली होम्बाले फिल्म्स अपनी पहली हिंदी फिल्म बनाने जा रही है. इसके लिए उन्होंने शाहरुख खान को साइन किया है. बताया गया कि रक्षित शेट्टी और ऋषभ शेट्टी भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे. लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है. होम्बाले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरणगंदुर ने खुद ये खबर नकार दी है. इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया कि उन्होंने शाहरुख या उनकी टीम में से किसी से बात नहीं की, और न ही वो हिंदी फिल्म बनाने की कोई प्लानिंग कर रहे हैं. 

वीडियो: शाहरुख की 'पठान' हिट होने के बाद नेहा धूपिया का पुराना स्टेटमेंट वायरल हो गया

Advertisement