The Lallantop

सलमान की पिक्चर के साथ आएगा 'जवान' का टीज़र!

'किसी का भाई किसी की जान' का टीज़र 'पठान' के साथ अटैच किया गया था, अब मामला रिवर्स होने वाला है.

Advertisement
post-main-image
साल 2023 में दो मौकों पर सलमान-शाहरुख स्क्रीन कर रहे हैं. पहला 'पठान' में और दूसरा 'टाइगर 3' में. फोटो - ट्विटर/ टीज़र स्क्रीनशॉट

Shah Rukh Khan की फिल्म Pathaan के साथ Salman Khan की Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का टीज़र अटैच किया गया था. अब 21 अप्रैल को ‘किसी का भाई किसी जान’ रिलीज़ होने जा रही है. बताया जा रहा है कि ‘जवान’ का टीज़र सलमान की इस फिल्म के साथ रिलीज़ किया जा सकता है. 02 जून को ‘जवान’ की रिलीज़ डेट के तौर पर तय किया गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अभी ये पक्का नहीं कि ‘जवान’ का टीज़र सलमान की फिल्म के साथ आएगा. मेकर्स बस अभी ऐसा कुछ करने का प्लान कर रहे हैं. शाहरुख और सलमान फुल ब्रोमेंस वाले मूड में चल रहे हैं. पहले सलमान ने ‘पठान’ में कैमियो किया. उसके बाद शाहरुख ‘टाइगर 3’ में बड़े लेवल के एक्शन सीक्वेंस में नज़र आएंगे. उसके बाद दोनों ‘पठान वर्सेज़ टाइगर’ फिल्म में भी काम करेंगे. 2024 के शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू होगी. साल 2025 को रिलीज़ इयर के तौर पर टारगेट किया जा रहा है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 मार्च को ‘जवान’ की शूटिंग पूरी हुई है. हालांकि अभी भी दो गाने शूट किए जाने बाकी हैं. एक को शाहरुख-दीपिका पर और दूसरे को शाहरुख-नयनतारा पर फिल्माया जाएगा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों गानों की शूटिंग 15 मार्च तक पूरी हो जाएगी. कम-से-कम मेकर्स तो यही प्लान कर रहे हैं. सवाल उठा था कि जब फिल्म का काम अभी पूरा नहीं हुआ है तो 02 जून को रिलीज़ कैसे होगी. बताया जा रहा है कि पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरे ज़ोरों-शोरों पर चल रहा है. यही वजह है कि मेकर्स ने अब तक फिल्म की रिलीज़ डेट नहीं बदली है. वो अब भी 02 जून पर ही कायम हैं. 

Advertisement

सब कुछ अगर मेकर्स के हिसाब से रहा तो 10 मई तक ‘जवान’ का काम पूरा हो जाएगा. उसके बाद भी प्रोमोशन के लिए 20 दिन का बफर रहेगा. ‘जवान’ के प्रोमोशन की शुरुआत ही अगर सलमान की फिल्म के साथ हुई तो इससे बड़ा पहला प्रोमोशन नहीं मिल सकता. वजह ये कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद रिलीज़ है. सलमान खान की फिल्में और ईद की हिस्ट्री वैसे भी ब्राइट रही है. संभावना जताई जा रही है कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ को भी तगड़ा रिस्पॉन्स मिलेगा. 

रही बात शाहरुख की, तो उनकी पिछली फिल्म ‘पठान’ का बहुत लिमिटेड प्रोमोशन किया गया था. ‘जवान’ के लिए भी मेकर्स ये रास्ता अपना सकते हैं. टीज़र को ‘किसी का भाई...’ के साथ रिलीज़ करें. फिर धीरे-धीरे फिल्म के दोनों गाने उतारें और ट्रेलर रिलीज़ करें. बस हो गया काम. 

वीडियो: सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' के टीज़र को 'पठान' के साथ रिलीज किया जाएगा, मगर एक पेंच है

Advertisement

Advertisement