The Lallantop

'पठान' की सफलता के बीच 'जवान' की तस्वीर वायरल

'जवान' में 'पठान' से भी ज़्यादा तगड़ा एक्शन होने वाला है.

Advertisement
post-main-image
'पठान' के बाद 'जवान' लेकर आ रहे हैं शाहरुख

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. उनका ये साल आगे भी भयंकर बिज़ी होने वाला है. उन्होंने पिछले चार सालों की कसर इसी बरस पूरी करने की ठानी है. 'पठान' तो आ ही चुकी है, इसके बाद उनकी दो और फिल्में शेड्यूल हैं 'जवान' और 'डंकी'. 'पठान' की सफलता के बीच 'जवान' के सेट से शाहरुख की फ़ोटो वायरल हो रही है. ये 'जवान' के फर्स्ट लुक से मिलती-जुलती है. इसमें वो वैन में नज़र आ रहे हैं. क्रू ने उन्हें घेर रखा है. उनके चेहरे पर बैंडेज बंधा है, बाक़ी पोनीटेल तो है ही.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
जवान के सेट से वायरल तस्वीर

31 जनवरी को 'जवान' का नया शेड्यूल स्टार्ट होना था. ऐसा कहा जा रहा था कि शाहरुख 1 फरवरी से क्रू के साथ जुड़ेंगे. पीपिंग मून के अनुसार ये एक हफ्ते लंबा शेड्यूल होगा. इसमें शाहरुख फिल्म के बचे हुए भारी-भरकम एक्शन ब्लॉक्स की शूटिंग करेंगे. इस दौरान सान्या मल्होत्रा भी उनके साथ अपने हिस्से की शूटिंग करेंगी. फिल्म का अगला शेड्यूल फरवरी के ही दूसरे-तीसरे हफ्ते में शुरू होगा. जिसमें विजय सेतुपति और प्रियमणी अपने सीन्स शूट करेंगे.

'जवान' के 80 फीसदी हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है. बस आखिरी कुछ हिस्से बाकी हैं. देश के अलग-अलग शहरों में छोटे-छोटे सीन्स फिल्माए जाने हैं. उसके बाद मार्च में फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी. अच्छी बात ये है कि फिल्म के डायरेक्टर एटली शूटिंग के साथ-साथ पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी जारी रखे हुए हैं. फिल्म में शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियमणी, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, रिधि डोगरा और योगी बाबू जैसे एक्टर्स दिखने वाले हैं. इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण भी गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई देंगी.

Advertisement

'जवान' का बजट 180 से 200 करोड़ रुपए के बीच बताया जा रहा है. इस फिल्म को शाहरुख खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं. क्योंकि वो फिल्म को लेकर कॉन्फिडेंट हैं. 'जवान' 2 जून, 2023 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.

वीडियो: शाहरुख खान की 'पठान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रुकने का नाम ही नहीं ले रही

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement