The Lallantop

'वर्दी में गाने पर ठुमके पुलिस वाले' तो गलत क्या है?

पुलिस वालों के नाचने को गलत क्यों समझा जाता है, क्या आप उन्हें सिर्फ लाठियां भांजते देखना चाहते हैं?

Advertisement
post-main-image
Source- Reuters
एक चल रहा है ‪#‎RunningManChallenge‬ शुरू कैसे हुआ वो किस्सा अलग से सुनाएंगे. लेकिन अभी ये हो रहा है कि एक पुलिस डिपार्टमेंट ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया. उस पर जबर सा डांस किया. तीन और को यही चैलेंज दे दिया. रनिंग मैन है तो ये भी साफ कर दें सिर्फ पुलिस नहीं फायर डिपार्टमेंट वगैरह भी इसमें आते हैं. अभी जैसे न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के पास न्यूजीलैंड पुलिस डिपार्टमेंट से चैलेंज आया, उनने पूरा किया और अगले तीन को बढ़ा दिया. [facebook_embedded_post href=https://www.facebook.com/NYPD/videos/1023774491032666/] स्कॉटलैंड पुलिस का डांस देखिए [facebook_embedded_post href=https://www.facebook.com/PoliceScotland/videos/1007248009357618/] कहिए कूल है न? पुलिस वाले क्या सही नाचते हैं. अब ये वीडियो देखिए. तमिलनाडु की सेलम जेल के जेलर हैं. वर्दी में इनका डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था. नतीजा? सस्पेंड हो गए. https://www.youtube.com/watch?v=o9AH5UcflUA फिर इनको देखिए. ये रणजीत सिंह हैं. इंदौर के हाईकोर्ट चौराहे पर जब इनकी ड्यूटी लगती तो हम पंद्रह-पंद्रह मिनट सड़क किनारे खड़े होकर इनको देखा करते थे. मैंने इतना खुश और एक्टिव पुलिसवाला और कहीं नहीं देखा. बाद में तो इन्हें अमिताभ बच्चन के एक शो में भी बुलाया गया था. और फिलहाल इंदौर के खासियतों में जोशी जी के दहीबड़े, विजय की खोपरा पेटीज के बाद रणजीत सिंह का भी नाम जुड़ गया है. https://www.youtube.com/watch?v=-n7ZvhnbfHU नाचते हुए पुलिस वाले या वर्दी में नाचते पुलिस वालों को लेकर हमारा रवैया आक्रामक क्यों होता है? हेडलाइन भी ऐसे बनती है मानो कितना बड़ा गुनाह कर दिया. 'वर्दी में ठुमका' जैसे शब्द इस्तेमाल किए हैं. एक बात बताइए, अगर कोई वर्दी पहनकर नाच भी दिया तो गलत क्या है. ऐसा तो होता नहीं है कि वो अपना काम छोड़ दे, कोई गलत काम न रोके और जाकर नाचने लगे. ऐसी ही खबरें तब बनती हैं. जब पुलिस वाले मंच पर नाच दें, या किन्हीं महिला डांसर्स के साथ नाच दें. रिएक्शन ऐसे आते हैं मानो इससे बुरा तो कुछ हो ही नहीं सकता. क्यों भला. नाच ही तो रहे हैं. खुले में नाचें तो नाचें बंद कमरे में भी पुलिस वाले नाचें तो वो स्वीकार्य नहीं है.
बंद कमरे में जी फाड़ के नाच्चे हरियाणवी पुलिस वाले
ये वीडियो देखिए, जब एक पुलिस वाले को नाचने के लिए चैलेंज किया गया तो वो कैसे नाचे और सामने वाले को हरा दिया. ये वीडियो बाहर का है, वायरल हुआ सबको बहुत भाया, पुलिस वाला वर्दी में है. उसका नाचना कहीं से गलत नहीं लग रहा, भले वो स्ट्रीट परफॉर्मर्स के साथ नाच रहा है. हमारे यहां स्ट्रीट पर नाचने वाले नहीं होते. मौके पर बुलवाकर नाचने वाले होते हैं. https://www.youtube.com/watch?v=JI3Qekgp6yI मनोज बाजपई की हालिया शॉर्ट फिल्म एक पुलिस वाले के नाच पर ही थी, जिसे सड़क पर नाचने के और वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड कर दिया जाता है. हालांकि इस शॉर्ट फिल्म में मनोज बाजपई बंदूक लहराकर नाच रहे होते हैं, जिसका समर्थन नहीं किया जा सकता, लेकिन आप पुलिस वालों के हालात समझ सकते हैं. और अगली बार कोई पुलिस वाला नाचते दिखे, या वायरल हो रहा वीडियो दिखे तो 'वर्दी की बेइज्जती' जैसे भारी शब्दों से बच सकते हैं.सोचिएगा कि क्या आप अपने पुलिस वालों को सिर्फ लाठियां भांजते देखना चाहते हैं? https://www.youtube.com/watch?v=RgO1HvdcZl8

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement