The Lallantop

गायों को मिलेगा जियो सिम और चिप भी लगेगा!

सिर्फ कान में टैग लटका देने से गायों की स्थिति समाज में सुदृढ़ नहीं होगी. उठाने होंगे ये कड़े कदम. आखिरी वाला मोस्ट इंपॉर्टेंट.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सरकार ने देश की 8 करोड़ गाय और भैंसों के लिए ऐलान किया है. सॉरी ऐलान नहीं प्लान. उनको आधार कार्ड की तरह 12 डिजिट का टैग मिलेगा. मिलेगा नहीं लटकाया जाएगा. ये उनका पहचान पत्र होगा. अच्छी बात है कि वो इसे शर्ट की जेब में घर पर नहीं भूलेंगी. क्योंकि वो उनके कान में लटका रहेगा हमेशा. और इसे लेने के लिए उनको लाइन लगाकर नहीं आना पड़ेगा. टैग लटकाने वाले खुद आएंगे. इससे इनकी जनसंख्या, हेल्थ, पहचान वगैरह का लेखा जोखा रखना आसान होगा. गौरक्षा की तरफ सीरियसली काम करने वाली सरकार ने वाकई बढ़िया कदम उठाया है. गायों के साथ भैंसें भी सरकार के लिए शुक्रगुजार होंगी. पाड़ा लोग भी बलाएं ले रहे होंगे. लेकिन सवाल ये है कि क्या इतने भर से काम होगा? नहीं. गायों की स्थिति समाज में सुदृढ़ करने के लिए और भी कड़े कदम उठाने होंगे. कौन से कदम, हम बता देते हैं. 1. मेरे गांव वाले घर में तीन गायें हैं. सबके एक एक बच्चा. सुबह चरने चली जाती हैं. फिर दोपहर से शाम तक छप्पर के नीचे बैठती हैं. बोर होती रहती हैं. इस टैग की फोटोकॉपी कराकर मैं एक एक सिम दिलवाना चाहता हूं. जियो वाला. वो भी अनलिमिटेड एंजॉय करेंगी. इस बार सरकार बनी तो स्मार्टफोन दे ही देंगे अखलेस भैया. 2. केजरीवाल वादा करें कि वो फ्री वाई फाई दिलाएंगे. और हां. गायों को दिल्ली वालों की तरह ढीला न समझना. सींग घुसेड़ देंगी दौड़कर तो एक्स एल साइज का शर्ट बख्तरबंद का काम नहीं कर पाएगा. अगर जियो का सिम नहीं मिल पाता है तो उस केस में वाई फाई की जरूरत होगी ही. 3. कुछ दिन पहले गुजरात की गलियों में गोबर करने की लिमिट तय की गई थी. बड़ी गायें इतना करेंगी, उनके बछड़े, बछड़ियां इतना. किलो के हिसाब से ग्राफ था. ये सारे कानून वापस ले सरकार. और चारा फ्री करवाए. 4. मनरेगा स्कीम क्या सिर्फ इंसानों के लिए है? यही तो प्रॉब्लम की जड़ है. बैल बूढ़े होकर किसी काम के नहीं रह जाते तो उनको काट दिया जाता है. बैलों के लिए वृद्धावस्था पेंशन लागू की जाए. अब तो जवान बैलों की जिंदगी का भी ठिकाना नहीं है. अगर उनको भी सौ दिन रोजगार जैसी किसी स्कीम में भिड़ा दिया जाए. तो कुछ दिन वो कमा खा सकेंगे. 5. सबसे खास ये है. जैसे 2000 के नए नोट में जीपीएस चिप लगा था. वैसे ही गायों और उनके खानदान वालों में फिट कर देना चाहिए. इससे जब एक से अधिक गायें नॉर्मल स्पीड से ज्यादा में चलती दिखेंगी तो पता चल जाएगा कि ये ट्रक में हैं. स्मगलिंग जारी है. पुलिस वहां पहुंच कर उनको झट से कब्जे में ले लेगी. नोट- हंसी मौज के लिए है. प्लीज आहत न होना.
ये भी पढ़ें: यहां 10 रुपए में कम्युनल सेकुलर बनाए जाते हैं!  

Advertisement
Advertisement