Salman Khan की Tiger 3 ने पहले दिन तोड़फोड़ कमाई की थी. सबको गलत साबित करते हुए दिवाली वाले दिन भी फिल्म ने 44.50 करोड़ रुपए पीट डाले थे. फिल्म की असली परीक्षा सोमवार को होनी थी. जिसमें ये अव्वल नंबर से पास हुई है. देशभर से सोमवार यानी 13 नवंबर को 'टाइगर 3' ने 57 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसी के साथ 'टाइगर 3' दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू चुकी है.
सलमान की 'टाइगर 3' ने दूसरे दिन कितने पैसे पीटे?
Shahrukh की Jawan से कम्पेयर करें तो पहले दिन 'Jawan' ने भले ही Tiger 3 से ज़्यादा कमाए हों, मगर दूसरे दिन 'टाइगर 3' ने 'जवान' से ज़्यादा कमाई की है.


इंडस्ट्री ट्रैकर सेकनिल्क के मुताबिक दूसरे दिन यानी पहले मंडे को फिल्म ने देशभर से 57.52 करोड़ रुपए कमाए. इसमें मूवी के हिंदी वर्जन से 56.43 करोड़ रुपए, तेलुगु वर्जन से 87 लाख और तमिल वर्जन से 22 लाख रुपए के करीब आए. दो दिनों में मूवी ने इंडिया में करीब 102.02 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. वहीं वर्ल्ड वाइड ये फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लेगी. शाहरुख की 'जवान' से कम्पेयर करें तो पहले दिन 'जवान' ने भले ही 'टाइगर 3' से ज़्यादा 75 करोड़ कमाए हों मगर दूसरे दिन 'टाइगर 3' ने 'जवान' से ज़्यादा कमाई की है. 'जवान' ने दूसरे दिन 53 करोड़ रुपए कमाए थे. 'टाइगर 3' ने 57 प्लस करोड़ रुपए कमाए हैं.
'पठान' और 'टाइगर-3' दोनों स्पाई यूनिवर्स की फ़िल्में हैं. जिसमें ऋतिक रोशन और शाहरुख खान का कैमियो है. ये फिल्म स्पाई यूनिवर्स के लिए इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकि 'टाइगर 3' से ही 'टाइगर वर्सेज़ पठान' और 'वॉर 2' की नींव पड़ चुकी है. 'टाइगर 3' जिस तरह से ट्रेंड कर रही है, वो अडवांस बुकिंग से ज़्यादा स्पॉट बुकिंग पर निर्भर है. इस फिल्म को मल्टीप्लेक्स से ज़्यादा सिंगल स्क्रीन्स पर देखा जा रहा है.
उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म शुरुआती तीन दिनों में देशभर से 165 करोड़ से ज़्यादा कमाई करेगी. 'टाइगर 3' दो दिनों में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर ली है. इससे पहले सिर्फ दो फिल्मों ने ऐसा किया है- 'जवान' और 'पठान'. 'टाइगर 3' सलमान खान की 18वीं 100 करोड़ी फिल्म होगी. वो भी लगातार. 'दबंग' के बाद से सलमान खान की हर फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की है. ये हिंदी सिनेमा इतिहास में किसी भी एक्टर के लिए रिकॉर्ड है.
ये भी पढ़ें - सलमान की 'टाइगर 3' दूसरे दिन 60 करोड़ रुपए से ज़्यादा पैसे कमाएगी?
खैर, 'टाइगर 3' की बात करें तो उसमें सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा, अनंत विधात और रणवीर शौरी जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है.





















