सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म Tiger 3 की एडवांस बुकिंग 05 नवंबर से चालू हो चुकी है. अभी फिल्म की रिलीज़ में चार दिन बाकी हैं मगर एडवांस बुकिंग के जो आंकड़ें आ रहे हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि टाइगर 3, Jawan और Pathaan को नहीं पछाड़ पाएगी. एडवांस बुकिंग के मामले में 'टाइगर 3' भले ही 'आदिपुरुष' को पीछे छोड़ दे, लेकिन शाहरुख की इस साल रिलीज़ हुई दो फिल्मों तक पहुंचना अभी दूर की कौड़ी दिख रही है.
एडवांस बुकिंग में 'टाइगर 3, शाहरुख़ की 'जवान' और 'पठान' से काफी पीछे रह जाएगी!
Tiger 3 की एडवांस बुकिंग 05 नवंबर से चालू हो चुकी है. अभी फिल्म की रिलीज़ में चार दिन बाकी हैं. एडवांस बुकिंग के जो आंकड़ें आ रहे हैं उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि Tiger 3, Jawan और Pathaan को नहीं पछाड़ पाएगी.


आंकड़ों से इसे समझते हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक 'टाइगर 3' की पहले दिन के लिए एक लाख से ज़्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. जबकि अभी फिल्म रिलीज़ में चार दिन का समय बाकी है. अब साल 2023 में रिलीज़ हुई कुछ बाकी फिल्मों की एडवांस बुकिंग के कलेक्शन देखते हैं. जिनसे 'टाइगर 3' का कम्पैरिज़न किया जा रहा है.
जवान - 5.57 लाख
पठान - 5.56 लाख
आदिपुरुष (हिंदी) - 2.85 लाख
गदर 2 - 2.74 लाख
टाइगर 3 - 1.05 लाख
रॉकी और रानी... - 80.5 हज़ार
आंकड़ों को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि 'टाइगर 3' भले ही 'गदर 2' और 'आदिपुरुष' का आंकड़ा छू ले, मगर 'पठान' और 'जवान' को एडवांस बुकिंग के मामले में छू पाना मुश्किल है. इंडिया में पहले दिन के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग कम होने का कारण भी है. फिल्म 12 दिसंबर को थिएटर्स में लग रही है. ये दिवाली-लक्ष्मी पूजा वाला दिन है. इस दिन ज़्यादातर लोग अपने घर पर रहना और त्योहार मनाना पसंद करते हैं. ऐसे बड़े त्योहार में जनता का सबकुछ छोड़कर पिक्चर देखने जाना मुश्किल है.
खैर, 'टाइगर 3' की ओवरऑल एडवांस बुकिंग की बात करें, मतलब नेशनल चेन्स के अलावा भी इसकी बढ़ियां एडवांस बुकिंग चल रही है. इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 'टाइगर 3' की 2.8 लाख एडवांस टिकटें बिक चुकी हैं. जिसमें फिल्म का तमिल और तेलुगु वर्जन भी शामिल है. दिवाली और लक्ष्मी पूजन के बावजूद 'टाइगर 3' के रात के 12 बजे से लेकर 3 बजे तक के शोज़ रखे गए हैं.
'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, रणवीर शौरी और विशाल जेठवा जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. मूवी को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है.



















