The Lallantop

'पठान' के फौरन बाद 'किसी का भाई किसी का जान' के टीज़र के साथ धमाका करेंगे सलमान

कहा जा रहा है कि 'पठान' के साथ ही आएगा KKBKKJ टीज़र. कुछ लोग टीज़र रिलीज़ डेट 26 जनवरी बता रहे हैं. देखते हैं क्या होता है.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के सीन्स में सलमान खान.

Pathaan का इतना शोर है कि बाकी कुछ सुनाई नहीं आ रहा. मगर इसी बीच खबर ये आ रही है कि जल्द ही Salman Khan की फिल्म Kisi Ka bhai Kisi Ki Jaan का टीज़र रिलीज़ किया जाना है. कुछ जगहों पर ये कहा जा रहा है कि Shahrukh Khan की 'पठान' के साथ ही ये टीज़र अटैच किया जाएगा. कहीं ये कहा जा रहा है कि 'किसी का भाई किसी की जान' का टीज़र 26 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा. मगर ये तय है कि इस फिल्म का टीज़र 'पठान' की रिलीज़ वाले हफ्ते में ही आएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 'किसी का भाई किसी की जान' का टीज़र काटा जा चुका है. सलमान ने अपनी टीम के साथ मिलकर इसे लॉक कर दिया है. इस पहली क्लिप की लंबाई 1 मिनट 45 सेकंड होगी. चर्चा है कि इसे 'पठान' के साथ ही रिलीज़ किया जा सकता है. क्योंकि शाहरुख स्टारर इस फिल्म में सलमान खान भी काम कर रहे हैं. वो 'पठान' में टाइगर के कैरेक्टर में 20 मिनट के लिए नज़र आएंगे. मगर ज़्यादा आसार इस बात के हैं कि टीज़र 26 जनवरी को आएगा. इससे पहले सलमान की 'भारत' का टीज़र भी रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज़ किया गया था. तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था. मगर वैसा रिस्पॉन्स फिल्म को नहीं मिल सका. बावजूद इसके उसने ठीक-ठाक पैसे कमाए.

'किसी का भाई किसी की जान' एक फैमिली एंटरटेनर है. इसलिए इसे ईद के लिए मुफीद माना जा रहा है. वैसे भी सलमान खान चार साल के बाद ईद के मौके पर सिनेमाघरों में अपनी पिक्चर लेकर आ रहे हैं. आखिरी पिक्चर थी 'भारत', जो 2019 में रिलीज़ हुई थी. इसके बाद 'राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' भी ईद रिलीज़ थी. मगर वो सीधे Zee5 पर आई थी. हालांकि 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर भी ठीक रिपोर्ट्स नहीं आ रही थीं. ट्रेड भी थोड़ा घबराया हुआ सा है. क्योंकि ये कोई फ्रैंचाइज़ मूवी नहीं है. ओरिजिनल सलमान खान फिल्म है. कांटा किसी भी तरफ झुक सकता है. मगर टीज़र के बाद से जो रिपोर्ट्स आ रही हैं, वो पॉज़िटिव बताई जा रही हैं. कहा जा रहा है कि मासी टीज़र कटा है. बाकी अगले वीकेंड तक तो पता ही चल जाएगा कि असली मामला क्या है.

Advertisement

खैर, 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े और वेंकटेश भी काम कर रहे हैं. इसके अलावा जगतपति बाबू, शहनाज़ गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और बॉक्सर विजेंद्र कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. KKBKKJ को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में उतर रही है. 

वीडियो: सलमान खान की 'टाइगर ज़िंदा है' का ये सीन KGF 2, 'कैथी' और 'विक्रम' में कॉपी हुआ है?

Advertisement
Advertisement