The Lallantop

"मैं, शाहरुख, अक्षय, अजय, आमिर नए ऐक्टर्स के पसीने छुड़ा देंगे": सलमान खान

सलमान का कहना है कि वो अभी रिटायर होने वाले नहीं हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान इस बार का फिल्मफेयर अवॉर्ड होस्ट करने वाले हैं

Salman Khan हर वक़्त चर्चा में रहते हैं. पर आजकल इसका विशेष कारण है. ईद के मौके पर उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' आ रही है. ऐसे में उन पर खूब खबरें भी बन रही हैं. वो कोई भी स्टेटमेंट देते हैं, उसकी खबर बन जाती है. अब हाल ही में फिल्मफेयर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके स्टेटमेंट्स को ही ले लीजिए. उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के यंग ऐक्टर्स पर कटाक्ष किया. उनका कहना था कि वो पांच ऐक्टर्स की यंग लॉट के पसीने छुड़ा देंगे. वो इतनी आसानी से नहीं छोड़ने वाले हैं. जिन पांच लोगों की वो बात कर रहे थे, वो हैं शाहरुख, अजय देवगन, अक्षय कुमार, अमिर खान और खुद सलमान.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान से सवाल पूछा गया था कि यंग ऐक्टर्स में उन्हें किसने सबसे ज़्यादा प्रभावित किया? पर सलमान सीधा जवाब तो देने से रहे. उन्होंने इसे घुमा दिया. उनका कहना था कि सब टैलेंटेड, फोकस्ड और हार्डवर्किंग हैं. पर मैं और मेरे साथ के ऐक्टर्स इतनी आसानी से हार नहीं मानने वाले हैं. अपने साथी ऐक्टर्स में सलमान ने शाहरुख, अजय देवगन, अक्षय कुमार और अमिर खान का नाम लिया. उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा:

हम उन्हें (यंग ऐक्टर्स) पैसे के लिए खूब भगाएंगे. उनको कड़ी मेहनत करने पर मजबूर कर देंगे. हम अभी रिटायर होने वाले नहीं हैं. हमारी फिल्में चलती हैं, इसलिए हम अपनी फीस बढ़ाते हैं. इसकी देखादेखी में, ये लोग भी अपना पैसा बढ़ा देते हैं. वो भी तब, जब उनकी फिल्में नहीं चल रही हैं. ऐसा क्यों?

Advertisement

शाहरुख और सलमान इससे पहले ‘पठान’ में भी नए कलाकारों की टांग खींच चुके हैं. “नए बच्चों पर नहीं छोड़ सकते”. खैर सलमान का आगे कहना था कि वो बहुत दिनों से सुन रहे हैं कि हिंदी फिल्में परफ़ॉर्म नहीं कर रही हैं. उन्होंने इसका कारण भी बताया कि सही फिल्में बन नहीं रही हैं, इसीलिए बॉक्स ऑफिस पर फेल हो जा रही हैं. उनका कहना था कि फिल्ममेकर्स को लगता है, वो बेहतरीन फिल्में बना रहे हैं, पर ऐसा नहीं है.

आजकल के फिल्ममेकर्स भारत को अलग तरह से समझते हैं. उन्हें लगता है कि भारत बस अंधेरी से कोलाबा तक है. मैं जिन फिल्ममेकर्स से मिला हूं या बात की है, वो कुछ ज़्यादा ही कूल हैं. वो उसी तरह का कंटेन्ट भी बनाते हैं. जबकि हिंदुस्तान काफी अलग है.

ये कहते-कहते सलमान हंसने लगे और बीच में अपनी पिक्चर का प्रमोशन कर दिया. और साथ में खुद को थोड़ा करेक्ट करने की भी कोशिश की. उनका कहना था कि मेरी अभी पिक्चर आ रही है, कहीं मेरे बोले शब्द मुझपर ही न उल्टे पड़ जाएं.

Advertisement

मुझे उम्मीद है कि मेरे शब्द मुझे ही न डस लें. भारी नहीं पड़ना चाहिए... लोग ये सवाल न करें कि मैंने कैसी फिल्म बनाई है. ये 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है और मुझे उम्मीद है कि सभी को पसंद आएगी.

'किसी का भाई किसी की जान में' सलमान के साथ वेंकटेश, पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, जगतपति बाबू, शहनाज़ गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. फिल्म को डायरेक्ट किया है फरहाद सामजी ने. 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल, 2023 को ईद के मौके पर थिएटर्स में लग रही है. 

वीडियो: सलमान खान ने चिरंजीवी के लिए 20 करोड़ ठुकराए, राम चरण ने Yentamma से हिसाब बराबर कर दिया

Advertisement