The Lallantop

फिल्म चाहे किसी की भी होगी, देखने लोग सलमान के यहां ही जाएंगे!

अब सलमान नहीं बोल पाएंगे - 'माई बिज़नेस इज़ माई बिज़नेस, नन ऑफ योर बिज़नेस'.

Advertisement
post-main-image
बांद्रा या जुहू में नहीं सलमान खान मुंबई के बाहरी इलाकों और देश के अलग-अलग हिस्सों में खोलने जा रहे हैं अपने नाम के थिएटर.
सलमान खान बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जिनका फिल्मों के अलावा भी साइड बिज़नेस ज़ोरों से चलता है. साल 2007 से सलमान 'बींग ह्यूमन' नाम की एक चैरिटेबल संस्था चला रहे हैं. ये एक क्लोदिंग ब्रांड है. माना जाता है कि इस संस्था से खरीदे जाने वाले कपड़ों की कमाई से सलमान वंचित वर्ग को पढ़ाते और उनका इलाज करवाते हैं.
'बिंग ह्यूमन'के फैशन शो का एक दृश्य जहाँ सलमान खान के साथ बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस पोज़ करती नज़र आ रही हैं.
'बींग ह्यूमन' का वो फैशन शो जिसमें सलमान के लिए रैंप वॉक करने करीना, सुष्मिता, रानी, प्रिटी, कटरीना, करिश्मा और प्रियंका जैसी सब एक्ट्रेस आईं.

अब सलमान खान अपना ध्यान एक दूसरी चीज में लगा रहे हैं. वे एक थिएटर चेन खोलने जा रहे हैं. इस चेन का पहला थिएटर मुंबई के बाहरी इलाके में बनना शुरू होने वाला है. सलमान चाहते हैं कि उनकी थिएटर चेन बाकी थिएटरों की तुलना में दर्शकों को बहुत सी अलग चीज़ें दें. सलमान के मुताबिक वो ऐसे थिएटर भारत भर में इसलिए बनाना चाहते हैं क्योंकि मल्टीप्लेक्स में फिल्में देखना आम दर्शकों को लिए बहुत ज्यादा महंगा होता जा रहा है. इस कारण बहुत से दर्शक सिनेमाघर आकर फिल्में ही नहीं देखते. इसलिए जो थिएटर वो लाएंगे उसमें वो सब होगा जिसकी एक आम आदमी कामना करता है.
सलमान ने ये थिएटर श्रंखला खोलने की बात पहली बार 2015 में की थी जब उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' रिलीज हुई थी. तब से अब तक के टाइम में ये प्रोजेक्ट कितना आगे बढ़ा है पता नहीं. अब सलमान की नई फिल्म 'रेस 3' रिलीज़ होने को है तो फिर से इस थियेटर चेन का जिक्र हो गया है.
'बजरंगी भाईजान' 2015 में आई थी और 'रेस 3' 15 जून को रिलीज़ होगी.
'बजरंगी भाईजान' 2015 की जुलाई में आई थी और 'रेस 3' 15 जून को लग रही है.

खबरों के मुताबिक सलमान खुद मानते हैं कि उनके सिनेमाघरों को आने में वक़्त लग गया क्योंकि वे लंबे समय तक फिल्म कंपनी इरोस इंटरनेशनल से बात कर रहे थे लेकिन उनकी डील हो नहीं पाई. इसके अलावा थियेटर चेन को लेकर और भी कई बुनियादी चैलेंज हैं जिस वजह से देरी होती रही. सलमान ने कहा है कि इस प्रोजेक्ट से जुड़े हर काम को वे सावधानी से करना चाहते हैं क्योंकि ऐसा नहीं होना चाहिए कि जल्दबाज़ी में प्रोजेक्ट शुरू होकर बंद हो जाए.
ये थिएटर कब आएंगे ये तो सलमान ही सटीक तौर पर बता सकते हैं लेकिन इसमें फिल्में देखने वालों को क्या-क्या मिल सकता है ये आप जान लीजिए.
#1. सबसे पहली बात, इन सिनेमाघरों में फिल्म देखने पर कोई टैक्स नहीं देना होगा.
#2. अगर आप पूरे पैसे देने में सक्षम नहीं है तो आपको इसमें सब्सिडी भी दी जाएगी.
#3. संभवत: इस थिएटर चेन का नाम 'सलमान टॉकीज़' होगा.
#4. सलमान वंचित वर्ग के बच्चों को फ्री टिकट देने के बारे में भी विचार कर रहे हैं.
#5. इन दिनों मल्टीप्लेक्स में फिल्मों की एक-एक टिकट 400 से 500 रुपए तक महंगी कर दी जाती है. न्यूज़ रिपोर्ट्स की मानें तो वीकेंड पर सलमान के थियेटर्स में ये रेट ज्यादा से ज्यादा 200 से 250 रुपए होगी. और वीकेंड के अलावा हफ्ते के बाकी दिनों में इन यहां एक टिकट 120 से 150 रुपए में दी जाएगी.
#6. ये थिएटर पहले छोटे शहरों में खोले जाएंगे. उसके बाद इन्हें फैलाने के बारे में सोचा जाएगा. सलमान के हिसाब से दस साल के अंदर-अंदर उनकी ये सिनेमाघरों की चेन विकसित हो जानी चाहिए.
Also Read: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ का टीज़र आ गया है : रणवीर सिंह का डायलॉग लीक
अक्षय कुमार की बोली ये बात अजय देवगन को बहुत परेशान कर देगी
‘कृष’ 4 और 5 को बनाने को लेकर राकेश रोशन ने जो सोच लगाई है वो रिकॉर्ड तोड़ सकती है!
सत्यजीत राय के 32 किस्से : इनकी फ़िल्में नहीं देखी मतलब चांद और सूरज नहीं देखे
कैसे अनुपम खेर ने डायरेक्टर को धोखेबाज़, झूठा बोलकर अपने करियर की बेस्ट फिल्म हासिल की?
शाहरुख खान की इस टी-शर्ट की कीमत जानकर चक्कर खा जाओगे
बाहुबली-2 का ये कॉमिक एक्टर विदेश में इतना फेमस हो गया है कि साउथ में कॉमेडियन जलेंगे!
जिस फिल्म के लिए पापा सैफ अली खान खुश हुए, उसी ने बेटी सारा को हाईकोर्ट पहुंचा दिया!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement