Tiger 3 की रिलीज में चंद दिन ही बचे हैं. फिल्म 12 नवंबर दिवाली के दिन सिनेमाघरों में लग रही है. इसको लेकर बहुत माहौल बनाया गया है. कई सारी नई चीजें आपको फिल्म में देखने को मिलेंगी. 12 नई चीजें हमने भी चुनी हैं, यहां क्लिक करके आप पढ़ सकते हैं. अब एक और नई बात सामने आई है. जो भी लोग 'टाइगर 3' की खबरों को फॉलो कर रहे हैं, उन्हें पता होगा कि फिल्म के ऐक्शन को लेकर बहुत कुछ कहा गया है. मसलन इसका ऐक्शन वर्ल्ड क्लास होने वाला है. कटरीना ने खुद कहा है कि उन्होंने जैसा ऐक्शन किया है, इससे पहले किसी ऐक्ट्रेस ने नहीं किया होगा. अब खबर है कि इसमें जो भी हथियार इस्तेमाल हुए हैं, वो दुनिया भर की सेनाओं के इस्तेमाल किए गए हथियार हैं.
Tiger 3 में दुनियाभर की सेनाओं के असली हथियार इस्तेमाल किए गए हैं!
Tiger 3 के ऐक्शन में बहुत पैसा खर्च किया गया है. यहां तक कि Salman और Shahrukh Khan के सीक्वेंस के लिए 35 करोड़ के बजट का सिर्फ सेट लगाया गया था.


हमने अभी जो बताया वो किसी के हवाले से नहीं बता रहे, बल्कि खुद फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा ने पिंकविला से की गई बातचीत में इसका जिक्र किया है. उन्होंने बताया है कि दुनिया की बेहतरीन सेनाओं के कुछ पुराने हथियार वो उठा लाए. यानी बहुत ओरिजनल वेपन्स हमें 'टाइगर 3' में देखने को मिलेंगे. मनीष कहते हैं:
जब हम ये फिल्म बना रहे थे, तो हमारे दिमाग में एक चीज थी - स्केल. हमने बहुत सारे टैंक्स, चॉपर्स, गंस, बैलेस्टिक मिसाइल्स, लाखों बुलेट्स और बहुत कुछ सिर्फ एक ही ऐक्शन सीक्वेंस में इस्तेमाल किए हैं. 'टाइगर 3' के धमाकेदार सीक्वेंसेज में हमने दुनिया भर की एलीट आर्मीज के इस्तेमाल किए गए हथियारों का भी प्रयोग करने की कोशिश की है.
मनीष ने आगे बात करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म के ऐक्शन पर काफी काम किया है. कई सारे मेमोरेबल मोमेंट्स क्रिएट करने की कोशिश की है. उनका कहना है कि फिल्म में जब हम सभी सलमान खान को देखेंगे, तो खुद ही समझ जाएंगे कि ऐक्शन को लेकर 'टाइगर 3' की टीम के एम्बिशन्स कितने ऊंचे थे. मनीष का मानना है कि फिल्म का ऐक्शन इतना तगड़ा है, जनता अपनी सीट से नहीं उठेगी.
'टाइगर 3' में सलमान का 10 मिनट का धांसू एंट्री सीन
'टाइगर 3' यशराज फिल्म्स के बैनर में बनने वाली अब तक की सबसे महंगी फिल्म है. इसके ऐक्शन पर बहुत पैसा खर्च किया गया है. ऐसा बताया गया कि सलमान और शाहरुख वाले सीक्वेंस के लिए ही 35 करोड़ का सेट बनाया गया था. बहरहाल, फिल्म का बजट 300 से 350 करोड़ के बीच बताया जा रहा है. देखते हैं फिल्म इस बजट के साथ न्याय कर पाती है या नहीं.
ख़ैर, 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, अनंत विधात, कुमुद मिश्रा, रणवीर शौरी और रिधि डोगरा जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है.






















