The Lallantop

सलमान खान को अवॉर्ड नहीं मिला, उन्होंने ऑर्गेनाइजर से पांच गुना पैसा ले लिया

सलमान ने खुद तो पैसे लिए ही अक्षय कुमार और जूही चावला को भी पैसे लेने के लिए उकसाया.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान का स्वैग है भाई

सलमान भाई जैसी बातें खुलकर बोल देते हैं, शायद ही कोई दूसरा बोल पाए. ऐसी ही कई बातें उन्होंने फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के लॉन्च इवेंट में बोली हैं. आज उनके पास कई अवॉर्ड्स हैं. पर उनका पहला अवॉर्ड एक्सपीरियन्स काफी अलग था. उन्हें 'मैंने प्यार किया' के लिए फिल्म फेयर नॉमिनेशन मिला था. सलमान से एक अवॉर्ड का वादा भी किया गया. पर जब वो अवॉर्ड सलमान को नहीं मिला, तो उन्होंने ऑर्गेनाइजर से इवेंट में परफ़ॉर्म करने के पांच गुना ज़्यादा पैसे लिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैं नॉमिनेटेड था. उस समय के फिल्म फेयर एडिटर ने मुझे कॉल करके कहा कि मैं ही ये अवॉर्ड जीत रहा हूं. मुझे इवेंट में आना चाहिए. मैं अपने परिवार के साथ वहां गया. अवॉर्ड अनाउंस हुआ और जैकी श्रॉफ के खाते में आया. मुझे उस रात अवॉर्ड फ़ंक्शन में परफ़ॉर्म भी करना था. मैं बहुत नाराज़ था कि उन्होंने मुझसे झूठ बोला. इसलिए मैंने परफ़ॉर्म करने से मना कर दिया. जैकी अवॉर्ड डिजर्व करते थे, पर मैं ठगा हुआ महसूस कर रहा था.

बाद में फिल्म फेयर के एडिटर ने सलमान खान को और पैसे देने की पेशकश की. पर सलमान ने परफ़ॉर्म करने के लिए और ज़्यादा पैसा मांगा. आखिरकार जितना पैसा सलमान को ऑफर हुआ था, उससे पांच गुना ज़्यादा पर बात फाइनल हुई. सलमान ये बताते हुए हंसने लगे कि एडिटर ने उनसे इस बारे में किसी से बात करने के लिए मना किया था. पर उन्होंने जाकर ये बात जूही चावला और अक्षय कुमार को बता दी.

Advertisement

मैंने उन्हें बताया कि मुझे पैसा मिला है, उन लोगों भी जाकर पैसा मांगना चाहिए. ये पहली बार था कि किसी को परफ़ॉर्म करने के पैसे मिले थे. इससे पहले वो लोग हमें अवॉर्ड का लालच देकर परफ़ॉर्म करवा लिया करते थे. इस एक घटना के बाद अवॉर्ड इवेंट में परफ़ॉर्म करने के हमें पैसे मिलने लगे.

सलमान खान ने आगे कहा कि उनके लिए फैन्स का प्यार और रिस्पेक्ट ज़्यादा ज़रूरी थी. उन्होंने ये भी कहा कि शाहरुख खान के साथ बैठना बहुत मुश्किल था, जब उन दोनों ने एक साथ अवॉर्ड जीता था.

मेरे घर बहुत से अवॉर्ड हैं. मेरे डैड ने बहुत दिनों तक काम किया. हमने अवॉर्ड को डोर स्टॉपर के तौर पर भी इस्तेमाल किया है. जब हमारे पास स्पेस कम होता था, तो हम अवॉर्ड दूसरों को दे देते थे. मेरा जीवन ऐसा ही है. मैं सिर्फ अवॉर्ड शोज में आता हूं, परफ़ॉर्म और होस्ट करता हूं, बाकी सब ऑडियंस पर छोड़ देता हूं. मुझे बहुत लंबा समय हो गया है. अब नए लोगों को अवॉर्ड मिलना चाहिए.

Advertisement

वर्क फ्रंट पर सलमान की नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को आ रही है. इसमें सलमान के साथ वेंकटेश, पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, जगतपति बाबू, शहनाज़ गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. फिल्म को डायरेक्ट किया है फरहाद सामजी ने.

वीडियो: किसी का भाई किसी की जान के येंतम्मा गाने में सलमान खान के साथ राम चरण दिख रहे हैं

Advertisement